जागृति के पथ पर बढ़ा उपयात्रा का रथ
जोधपुर : विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा के तहत मंगलवार को उपयात्रा का रथ जागृति के पथ पर बढ़ा। डेढ़ माह से शहर में चल रहे अभियान के तहत महामंदिर क्षेत्र से उपयात्रा का आयोजन किया गया। संत डॉ. शिवस्वरूपानंद गिरि व संत हरिराम शास्त्री सहित अन्य संतों ने गौरथ पूजन कर यात्रा को रवाना किया।
यात्रा लाल मैदान, पावटा बी रोड, आरटीओ ऑफिस, राजीव नगर, बाबू लक्ष्मणसिंह चौराहा होते हुए शिवशक्ति नगर पर आकर विसर्जित हुई। इन स्थानों पर धर्मसभाओं का आयोजन हुआ। रास्ते में उपयात्रा का भव्य स्वागत हुआ। महिलाओं ने गौ प्रतिमा का पूजन किया। छात्र-छात्राओं ने भी पूजन किया। उपयात्रा के मार्ग में जगह जगह तोरणद्वार बनाए गए।
इसका संचालन नगर अध्यक्ष शिवदत्तसिंह राठौड़ व संयोजक रघुवीरसिंह ने किया। गौ ग्राम यात्रा के महानगर प्रचार प्रमुख कैलाशचंद्र ने बताया कि लाल मैदान में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक हुल्लासचंद्र ने धर्मसभा को संबोधित किया। सभा के बाद साइकिल व मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
साभार - भास्कर.कॉम
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें