गो-सेवा का लिया संकल्प, यात्रा का हुआ स्वागत

जैतारण : विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा का क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ढोल—ढमाकों से स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यवाह श्रवण कुमार जांगिड़ एवं मुकेश सुथार ने बताया कि सोमवार को धनेरिया व कुड़ी गांवों में जगह—जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संयोजक शिवराम एकलिया, सबलसिंह राजपुरोहित, नीमसिंह, चैनसिंह जोधा, मोहनलाल व इंद्रचंद सेन आदि मौजूद थे। विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के तहत सोमवार को रानी गांव में कलशयात्रा का स्वागत किया गया। इस मौके पर यात्रा के रानी गांव इटंदरा चारणान, भगवानपुरा, नादाणा भाटान, जोधान गुड़ा गंगान में पहुंचने पर यात्रा के प्रांतीय रक्षक नरेंद्र धुरासनी, धनजी मेवाड़ा ने गाय का महत्व बताया।
लांबिया& कस्बे में गो ग्राम यात्रा का स्वागत किया गया। महिलाओं ने गो माता के तिलक लगाया। इस मौके पर संघ प्रचारक जन कल्याण समिति के संगठन मंत्री नीम्बसिंह ने कहा कि गोहत्या पाप है। संयोजक शिवराम एकलिया ने भी गाय का महत्व बताया। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपीकिशन ग्वाला, भाजपा ग्राम उपाध्यक्ष मोहनलाल सरगरा ने गो सेवा का संकल्प लिया।
आउवा& ग्राम में विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा का ढोल—ढमाकों के साथ स्वागत किया गया। प्रभुसिंह महाराज की धूणी के महंत कानदास महाराज ने ग्रामीणों को गो रक्षा का संकल्प दिलवाया। इस मौके पर तहसील संयोजक नारायणलाल चौधरी, यात्रा प्रमुख कालूसिंह राजपुरोहित, इन्द्रसिंह रावणा राजपूत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP