बाल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौत

लखनऊ ।। मई में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान प्रियंका वाड्रा द्वारा लॉन्च की गई 'बाल कांग्रेस' के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल (14 वर्ष) की जलने की वजह से लखनऊ में मौत हो गई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि लालगंज (रायबरेली) के रहने वाले अभिषेक पिछले महीने अपने घर में लगी आग में जल गए थे। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए यहां शिफ्ट किया गया था। लेकिन 11 नवंबर को अभिषेक जिंदगी की जंग हार गए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया सेल के प्रमुख अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जैसे ही यह खबर प्रियंका वाड्रा को मिली, उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के स्थानीय प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा को अभिषेक के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए भेजा।
गौरतलब है, प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी से छोटे-छोटे बच्चों तक को जोड़ने के लिए लोकसभा चुनाव के वक्त अभिनव प्रयोग करते हुए 'बाल कांग्रेस' का निर्माण किया था। प्रियंका ने अपने बच्चों- रेहान और मीरा को भी बाल कांग्रेस का संस्थापक सदस्य बनवाया था।
साभार- नवभारत टाईम्स.कॉम

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP