हिन्दू संगम की तैयारियां जोरों पर

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 25 अक्टूबर को होने वाले विशाल हिन्दू संगम की तैयारियां जोरों पर हैं। संगम को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सम्बोधित करेंगे। हिन्दू संगम में लोगों को आमंत्रित करने के लिए जयपुर में एक लाख परिवारों से सीधा सम्पर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। चित्रकूट स्टेडियम में होने वाले हिन्दू संगम को लेकर अब तक करीब चालीस हजार से अधिक परिवारों से व्यक्तिश: सम्पर्क किया जा चुका है। हिन्दू संगम में जयपुर महानगर के अलावा ग्यारह जिलों से भी लोग शामिल होंगे। संगम में लोगों की अधिकाधिक भागीदारी के लिए जयपुर महानगर को 206 बस्तियों व 709 उप बस्तियों में बांटा गया है।
23 को आएंगे भागवत

हिन्दू संगम को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 23 अक्टूबर को जयपुर आएंगे और 27 अक्टूबर तक प्रवास पर रहेंगे। मोहन भागवत 26 अक्टूबर को पिंजरापोल गौशाला में गौवंश की रक्षा के तहत छह सूत्री मांग-पत्र अभियान में हस्ताक्षर करके इसकी जयपुर में शुरूआत करेंगे। देश भर में चल रहे इस अभियान के तहत हस्ताक्षरित छह सूत्री मांग पत्र को 30 जनवरी, 2010 को राष्ट्रपति को दिया जाएगा।
1637 टोलियां गठित
एक लाख परिवारों तक सम्पर्क करने के लिए स्वयं सेवकों की 1637 टोलियां बनाई गई हंै। एक टोली में तीन कार्यकर्ता हैं। दस अक्टूबर से शुरू सम्पर्क अभियान के तहत स्वयं सेवक प्रभात फेरी, व्यक्तिगत व सामूहिक सम्पर्क व शाखा के जरिए हिन्दू संगम में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे है।
सर्वे भवन्तु सुखिन: की परिकल्पना
हिन्दू संगम में सर्वे भवन्तु सुखिन: की परिकल्पना के आधार पर मंच का निर्माण किया जाएगा। बीस गुणा तीस फीट लम्बा-चौडा व दस फीट ऊंचा मंच बनाने की तैयारी चल रही है। संगम स्थल के बीचों बीच सिंह पर विराजित भारत मां की सजीव झांकी होगी।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP