चीन ने भारतीय जवानों पर बरसाईं गोलियां, 2 घायल

कोलकाता/गुवाहाटी: चीनी सैनिकों ने पहले भारत की सीमा में घुसकर पत्थरों पर चीन लिखा और अब उन्होंने भारत के जवानों पर गोलियां बरसाई हैं। सूत्रों के मुताबिक सिक्किम में लाइन ऑफ कंट्रोल से चीन की तरफ से की गई फायरिंग में आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए। उधर, चीन की इस गुस्ताखी के बाद आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी माना है कि पूर्वोत्तर में हालात कतई सामान्य नहीं हैं। यह घटना उत्तरी सिक्किम के केरैंग में करीब 15 दिन पहले हुई। लेकिन इसका खुलासा अब जाकर हुआ है। सोमवार को उच्च पदस्थ खुफिया सूत्रों ने इसकी पुष्टि भी की। हालांकि मीडिया को इसकी जानकारी नहीं दी गई । उधर,आईटीबीपी के दिल्ली स्थित हेडक्वॉर्टर ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है। 1996 में चीन और भारत के बीच हुए समझौते के बाद यह इस तरह की पहली घटना है। दोनों देशों ने तब एक दूसरे के खिलाफ गोलीबारी न करने की शपथ ली थी। सूत्रों के मुताबिक चीन की मंशा सिक्किम के 2.1 स्क्वायर किलोमीटर वाले हिस्से पर दबाव बढ़ाने की है। चीन ने पिछले साल भी इस इलाके में एक गश्ती दल को भेजा था। तब चीनी सैनिक भारतीय सीमा में एक किलोमीटर अंदर तक घुस आए थे। भारत के पत्थरों पर लाल रंग कुछ दिन पहले चीनी सेना ने भारतीय इलाके में घुसकर कुछ चट्टानों को लाल रंग से रंग दिया था। इस पर चीनी भाषा में चुंगक्वो यानी चीन लिखा गया था। इससे पहले लद्दाख में ही चीनी हेलिकॉप्टर के भारतीय इलाके पर उड़ान भरने की घटना सामने आई थी।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP