अपनी ताकत पहचान देश को मजबूत बनाएं हिंदू
जम्मू: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि जाति-पांत में बंटा हिंदू धर्म अभी भी एक सूत्र से जुड़ा है। समय की मांग है कि हिंदू अपनी ताकत को पहचान कर एकजुट होने के लिए संघर्ष करें। उन्होंने देश को मजबूत बनाने के लिए संघ को ताकतवर बनाने पर जोर दिया।
यहां रविवार को भागवत ने स्थानीय लोगों और बाद में आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने जम्मू में श्री बाबा अमरनाथ की भूमि के लिए 63 दिन तक चले आंदोलन को एकजुटता की मिसाल करार दिया। संघ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर भी लोगों के साथ है। समय आ गया है कि इस मुद्दे को एकजुट होकर उठाया जाए। ऐसी ताकतों से बचने की जरूरत है जो नहीं चाहती कि हिंदू एकजुट हों। जहां हिंदू कमजोर हुआ है, वहीं पर अधिक समस्याएं हैं। हिंदुत्व को बंधुत्व व मानवता का प्रतीक करार देते हुए उन्होंने कहा कि देश की मजबूत के लिए इसी भावना की जरूरत है।
उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराने के लिए संघ को और मजबूत बनाया जाए। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के प्रधान श्याम चूड़ामणि, आल इंडिया कश्मीरी समाज के प्रधान मोती लाल कौल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक खजुरिया भी मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें