'बाबरी मस्जिद गिराने में RSS औऱ VHP का हाथ नहीं'

सहारनपुर। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बार फिर 'राम' की याद आई तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानि आरएसएस मुलायम का हाथ थामने वाले कल्याण सिंह का खेल बिगाड़ने में जुट गई है।


आरएसएस प्रमुख के सी सुदर्शन ने शनिवार को साफ कहा कि बाबरी मस्जिद उस वक्त की तत्कालीन सरकार की साजिश के तहत गिराई गई। इसमें आरएसएस, बजरंग दल या वीएचपी का कोई हाथ नहीं था। मस्जिद गिराने में जो कुछ भी किया गया था वो सरकार और कारसेवकों की तरफ से किया गया था। और ये सब जानते हैं कि उस वक्त यूपी सरकार के मुखिया कल्याण सिंह थे।


जबकि दूसरी तऱफ बीजेपी ने शनिवार को ऐलान किया कि अयोध्या में हर हाल में वृहद राम मंदिर का निर्माण करेगी और किसी भी सूरत में राम सेतु को टूटने नहीं देगी।


नागपुर में चल रही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए शनिवार को कहा बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि जहां तक रामजन्म भूमि का सवाल है कोई मां का लाल राम में हमारी आस्था और निष्ठा को डिगा नहीं सकता। हम अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर गांधी के सिद्धांतों का दोहन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- गांधी के उन मूल्यों और विचारों का कोई भी लक्षण आज की कांग्रेस में नजर नहीं आता है। मैं कांग्रेस के मित्रों से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने 50 वर्षो तक देश को जिन नीतियों पर चलाया उसमें गांधीवाद कितना था। कांग्रेस की नीतियों में ब्रिटिश राज का तत्व अधिक था गांधी के हिन्द स्वराज्य का तत्व गायब था।

साभार - IBN ख़बर

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP