लड़की की पिटाई के मामले पर राजनीति गरमाई |

बेंगलुरु, दिल्ली।। कर्नाटक के मेंगलुरु स्थित एक पब में नैतिकता के नाम पर लड़कियों की पिटाई के मामले नेमेंगलुरु के पब में श्रीराम सेना के सदस्यों ने लड़कियों को निशाना बनाया। फोटो में दिख रही लड़की को निशाना बनाया गया।राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री रेणुका चौधरी ने कर्नाटक सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राज्य के तालिबानीकरण की कोशिश को रोकने में नाकाम रही है। उधर, बीजेपी ने इस मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए सफाई दी कि लड़कियों को पीटने वालों का संबंध संघ परिवार से नहीं है। बहरहाल, इस सिलसिले में गिरफ्तार 17 लोगों को 28 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


कर्नाटक के आईजी ए.एम. प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में श्रीराम सेना के जिला संयोजक व सचिव भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष दस्ता तैयार किया गया है। यह पूछे जाने पर कि इन लोगों के खिलाफ क्या गुंडा एक्ट लगाया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि हम इसकी समीक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने पब में अश्लील इन्हें भी पढ़ें
तस्वीरों में: पब में लड़कियों की पिटाई से इज्जत हुई तार-तार

मालेगांव ब्लास्ट के आरोपियों से जुड़े श्रीराम सेना के तार

मेंगलूर पब हमला मामले में 17 गिरफ्तार

राजनाथ ने पब पर हमले की निंदा की

कल्चर के ठेकेदारों ने लड़कियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

और स्टोरीज़ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
डांस होने का आरोप लगाकर वहां पार्टी में आए लोगों की जमकर पिटाई की थी। इस दौरान लड़कियों से भी बदतमीजी बदतमीजी की गई। देश भर में इस कांड की आलोचना के बावजूद श्रीराम सेना के पदाधिकारी अपनी करतूत को सही करार दे रहे हैं। श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक ने कहा कि हमें भारतीय संस्कृति की रक्षा करनी है और लड़कियों को अनैतिक गतिविधियों से बचाना है। उस पब में लड़कियां अश्लील डांस कर रही थीं और नशा कर रही थीं। हम इसे सहन नहीं कर सकते। मीडिया क्यों इसे बड़ा मुद्दा बना रहा है? मुथालिक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य और बजरंग दल के प्रमुख भी रहे हैं।

इस घटना से हिंदूवादी संगठनों पर उंगली उठने के बाद सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह मेंगलुरु के दौरे पर आए। उन्होंने लड़कियों पर हमले की निंदा की और कहा कि हम कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदयुरप्पा के साथ इस मसले पर बात करेंगे। इसके पीछे जो कोई भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि जो लड़कियों पर अश्लीलता का आरोप लगा रहे हैं, वे ही उनके साथ छेड़खानी करते पाए गए। मुख्यमंत्री येदयुरप्पा ने कहा कि इस घटना की जांच के लिए पुलिस को खुली छूट दी गई है। किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। गृह मंत्री वी.एस. आचार्य ने कहा कि हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने कर्नाटक सरकार पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहा कि वह संवैधानिक दायित्व का निर्वाह करने में असफल रही है। जेडी(एस) अध्यक्ष एच.डी. देवगौड़ा ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि कर्नाटक के तालिबानीकरण के लिए येदयुरप्पा जिम्मेदार हैं। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने इस घटना को राज्य प्रायोजित बताया।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP