बाबरी मस्जिद के लिए कल्याण जिम्मेदार नहीं: मुलायम
नई दिल्ली।। बाबरी मस्जिद ढहाने के मामले में कल्याण सिंह का बचाव करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया मुल
ायम सिंह यादव ने कहा कि बाबरी मस्जिद गिराने के लिए कल्याण सिंह जिम्मेदार नहीं हैं।
टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुलायम सिंह ने कहा, ' कल्याण ने ऐसा नहीं किया।
शिवसेना और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मस्जिद ढहाई थी। ' मुलायम सिंह यादव का बयान इस लिहाज से अहम है कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के समय कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और मुलायम सिंह यादव तथा उनकी समाजवादी पार्टी ने इसके लिए तब कल्याण सिंह पर सीधा निशाना साधा था।
मुलायम सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष कल्याण सिंह हाल के दिनों में समाजवादी पार्टी के करीब आए हैं। मुलायम सिंह ने कहा कि वह महसूस और स्वीकार करते हैं कि उस समय उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते मस्जिद गिराए जाने की जिम्मेदारी कल्याण सिंह की थी।
साभार - नवभारत टाईम्स
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें