अपना धरती, अपना अम्बर

अपना धरती, अपना अम्बर अपना हिंदुस्तान
अपना हिंदुस्तान ||
हिम्मत अपनी ताकत अपनी, अपना वीर जवान,
अपना वीर जवान
हिमगिरी शीश-मुकुट, रत्नारे, सागर जिसके चरण पाखरे,
गंगा यमुना की धाराऐ, निर्माणों की नीव सवारे,
नई-नई आशाये, अपनी, अपना हर उत्थान,
अपना हर उत्थान ||१||
बिमल इंदु की विमल चांदनी, चंदा सूरज करे आरती,
मलयानिल के मस्त झरोखे, चवर डुलते तुझे भारती,
कण-कण गए गौरव गाथा, अपना देश महान
अपना देश महान ||२||
नेफा और लद्दाख हमारे, दोनों अपने आंगन-द्वारे,
परानो को न्योछावर करते, भारत माँ के वीर दुलारे,
निशि - दिन याद हमें आता है, वीरो के बलिदान,
वीरो के बलिदान ||३||

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP