संघ समागम 18 से, संघ प्रमुख मोहन भागवत रांची आएंगे

रांची: सर संघचालक मोहन मधुकर भागवत 18 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित संघ समागम में भाग लेंगे। उनके आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड आरएसएस के संघचालक जगन्नाथ शाही ने बताया कि पूरे प्रदेश में दो हजार स्वयंसेवकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि देश भर में 27089 स्थानों पर संघ की 39897 शाखाएं लग रही हैं। झारखंड में 403 स्थानों पर 520 नियमित शाखाएं लग रही हैं। इसके अलावा 144 साप्ताहिक मिलन व 149 संघ मंडली हैं। शाही ने बताया कि संघ समागम में शामिल होनेवाले लोगों के लिए सात स्थानों पर ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में स्वयंसेवक शारीरिक प्रदर्शन भी करेंगे।
नक्सलियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संघ को कभी भी झारखंड में कोई परेशानी नहीं हुई है। नक्सलियों ने कभी भी संघ के कार्यक्रमों में बाधा नहीं डाली है।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP