भारतीय मुसलमान भी हिंदू हैं: मोहन भागवत
बेंगलुरू। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार की शाम एक सार्वजनिक सभा में कहा कि भारतीय मुसलमान मूल रूप से हिंदू हैं और हिंदू परंपराओं का अनुसरण करते हैं।
बेंगलुरू पैलेस के विशाल मैदान में लगभग 15,000 स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, "भारत हिंदुओं का देश है। यहां तक कि यहां के मुसलमान और ईसाई भी हिंदू हैं, क्योंकि उन्होंने हिंदू संस्कृति को अपनाया है। उनकी जड़ें भी हिंदुत्व से जुड़ी हुई हैं।"
भागवत ने कहा कि मुसलमान कव्वाली गाते हैं, क्योंकि उन्हें अपने पूर्वजों से भजन गाने की कला विरासत में मिली हुई है। वे महान मुस्लिम संतों की दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं, जोकि हिंदुओं द्वारा की जाने वाली मूर्ति पूजा के समान है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें