हिंदुओं के वंशज हैं अल्पसंख्यक : संघ
नई दिल्ली।। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को दावा किया कि सभी अल्पसंख्यक हिंदुओं के ही वंशज हैं। विभाजन पर एक सेमिनार में उन्होंने कहा कि यहां कोई अल्पसंख्यक नहीं है। यह शब्द सिर्फ एक परिभाषा के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। जो कोई यहां रहता है, वह भारत के पुत्र हैं। नस्ल और जाति उन लोगों को व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं जो 40 हजार साल पहले भारत आए थे लेकिन पूरे उपमहाद्वीप में लोगों के डीएनए एक जैसे हैं। भारत में सभी अल्पसंख्यक हिंदुओं के ही वंशज हैं। उनके एक ही पुरखे थे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें