विश्व को भारत ही दिखाएगा रास्ता

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक शिव प्रकाश ने कहा कि आतंकवाद का ग्लोबलाइजेशन हो गया है। यह निश्चित ही पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। शिव प्रकाश यहां देव भूमि विचार मंच द्वारा आयोजित राष्ट्र के समक्ष वर्तमान चुनौतिया व समाधान विषय पर बोल रहे थे।

क्षेत्र प्रचारक ने बांग्लादेशी घुसपैठ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी देश की सीमा इस समय हमारे अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि चीन सोया हुआ राक्षस है। यदि वह जाग गया तो संपूर्ण विश्व के लिए खतरा है। संघ के क्षेत्र प्रचारक शिव प्रकाश ने नेपाल की चर्चा करते हुए कहा कि वहां एक ऐसा वर्ग उभर रहा है जो भारत के पक्ष में नहीं है। इस पर उन्होंने विचार की आवश्यकता पर बल दिया।

क्षेत्र प्रचारक ने चर्च प्रेरित आतंकवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया की सौ सभ्यताओं को चर्च लील गए हैं। उन्होंने कहा कि चर्च के लोग भारत की गरीबी का लाभ उठाकर अपने धर्म का प्रचार कर रहे हैं। शिव प्रकाश का कहना था कि यह लोग देश की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने में लगे हैं। हमारा चिंतन वसुधैवकुटुम्बकम का है। भारत विश्व का अकेला ऐसा राष्ट्र है जो दुनिया को रास्ता दिखा सकता है।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP