गौ-ग्राम यात्रा पर निकलेंगे स्वयं सेवक

बहराइच : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अक्टूबर महीने में यात्रा शील रहेगा। इसकी तैयारियों पूरी कर ली गयी हैं। खण्ड स्तर से गुजरने वाली इस यात्रा को गो-ग्राम विश्व मंगल यात्रा का नाम दिया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब गो माता और ग्राम सुराज का नारा बुलंद करेगा। इसके लिए हर जिले में संघ के स्वयं सेवक एवं अनुषांगिक संगठन यात्रा लेकर निकलेंगे। रविवार को संघ कार्यालय में इस यात्रा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। आज हुई बैठक में जिले भर के चुनिन्दा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। शान्ति, सुरक्षा, राष्ट्रवाद एवं गो संरक्षण के मसले पर अलख जगाने की नियत से निकाली जाने वाली इस यात्रा में संघ का मुखर रूप दिखेगा। यात्रा हर ब्लाक, तहसील एवं प्रमुख अंचल से गुजरेंगे। यात्रा की शुरूआत 9 अक्टूबर से होगी। यात्रा लेकर कुरूक्षेत्र से निकले बड़े नेता इसी क्रम में जरवल आएंगे। इस दौरान बड़ी जनसंख्या भी होगी जिसे विहिप के शीर्ष नेता अशोक सिंहल तथा प्रवीण भाई तोगड़िया सम्बोधित करेंगे।


0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP