बलात्कारी को सरेआम गोलियों से भुना


यमन। यमन में जुर्म जितना संगीन होता है, उसकी सजा उतनी ही कड़ी मिलती है, लेकिन यमन में इतनी कड़ी सजा दी गयी की जिसे देखकर रूह कांप जाए। इसी तरह के एक मामले में यमन में एक मुजरिम को सरेआम गोली मारी गई। यमन की राजधानी सना में रहने वाला यहया हुसैन पेशे से नाई था। पिछले साल दिसंबर में हामिद अल कसाब नाम का 11 वर्षीय बच्च ईद के अवसर पर उसके यहां बाल कटाने गया था। मुजरिम ने तभी उसे अपना शिकार बनाया। यहया ने बच्चे के साथ बलात्कार किया बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसने हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर शहर के बाहर ठिकाने लगा दिया। कुछ दिन बाद पुलिस ने हत्या और बलात्कार के आरोप में उसे गिरफ्तार किया। एक माह पहले अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई थी। हुसैन को सौकड़ो लोगों के सामने शहर के चौक पर गोली मारी गई। इसके लिए हुसैनी को सेंट्रल जेल से लाया गया, उसे सफेद कपड़े पहनाए गए थे, उसके बाद उसे लाल रंग के कपड़े पर उलटा लिटा कर गोली मारी गई।

पिछले साल दिसंबर में हामिद अल कसाब नाम का 11 वर्षीय बच्च ईद के अवसर पर उसके यहां बाल कटाने गया था।
यमनी सौनिकों ने हुसैनी को मरने से पहले प्रार्थना करने का वक्त भी दिया। इस सजा को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्ठी थी, कुछ लोगों ने तो इस घटना को अपने कैमरों और मोबाइलों में भी कैद किया। मामला कितना गंभीर था इसका अंदाजा आप लगा सकते है की उस नाइ को सरेआम गोलियों से भुना गया | अगर जिस देश में बलात्कार के लिए इतनी बड़ी सजा मिल सकती है तो फिर उस देश में लोग जुर्म करने से तो जरुर डरेंगे |

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP