गौवध पर पाबंदी संबंधी विधेयक पेश
नयी दिल्ली। देश में गौ वध पर पाबंदी लगाने के लिए आज लोकसभा में एक महत्वपूर्ण गैर सरकारी विधेयक पेश किया गया।
भाजपा के योगी आदित्यनाथ ने गौ और गौ वंश के वध को प्रतिबंधित करने संबंधी विधेयक को सदन में पेश किया।
इसके साथ ही सदन में गैर सरकारी सदस्यों के कामकाज के तहत आज कुल आठ विधेयक पेश किए गए जिनमें कांग्रेस के जे पी अग्रवाल का स्वतंत्रता सेनानी और उनका परिवार (कल्याण) विधेयक 2009, निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा विधेयक 2009, निराश्रित महिला और विधवा कल्याण विधेयक 2009 प्रमुख हैं
साभार - सहारा समय . कॉम
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें