2500 रु. दो, ईसाई से सरना बनो जमशेदपुर - Dainik Jagran


कार्यालय : धर्म-परिवर्तन! सरना समुदाय के अस्तित्व के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा! इससे निपटने के लिए न जाने क्या-क्या उपाय किये गये। सरना समुदाय के नायके बाबाओं (पारंपरिक पुजारियों) की बैठक की गयी, हो आदिवासियों के दिउली (पारंपरिक प्रमुख) द्वारा धर्म न बदलने का संयुक्त फरमान तक जारी किया गया। लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। अब समुदाय ने ईसाई धर्मातरण पर लगाम कसने और ईसाई बने सरना धर्मावलंबियों को वापस अपने धर्म से जोड़ने के लिए एक नये फंडे के तहत मुहिम छेड़ दी है। इसके तहत समुदाय ने 2500 रुपये दीजिए और सरना बन जाइये का ऑफर शुरु किया है। यानी अगर कोई ईसाई धर्म से सरना में वापसी करना चाहता है तो उसके लिए सरना समुदाय ने 2500 रुपये देकर सरना धर्म के द्वार खोल दिये हैं। ऑफर को सफलता भी खूब मिल रही है। सफलता भी ऐसी-वैसी नहीं बल्कि ईसाई धर्मातरण रोकने की एक मिसाल कायम करने तक की तैयारी है। इस बार ईसाई धर्मातरण के खिलाफ मोर्चा संभाला है भारत दिशोम संथाल महाल ने। सरना शेष पृष्ठ 15 पर सरना समुदाय ने ईसाई धर्मातरण के खिलाफ छेड़ी मुहिम

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP