संघ कार्यकर्ता की चाकू से गोदकर हत्या
Apr 27, 01:56 pm
कन्नूर। मत्तानूर के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी व एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय संघ कार्यकर्ता सजीत कुमार और उसके मित्र बीजू पर उस समय हमला किया गया जब वे अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होकर कालनोड से अपने घर लौट रहे थे। दोनों पर संदिग्ध माकपा सदस्यों द्वारा हमला किया गया जो एक कुएं के पास छिपे हुए थे।
सजीत कुमार बस चालक था जिसके शरीर पर चाकुओं के बहुत से घाव थे। थलसरे स्थित अस्पताल में रात लगभग एक बजकर 15 मिनट पर उसकी मौत हो गई। उसके मित्र को गंभीर अवस्था में कोझिकोड मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर कुथुमपरंबा में गत मार्च में एक माकपा कार्यकर्ता की हत्या करने का आरोप है।
इस बीच भाजपा और आरएसएस ने मत्तानूर नगरीय क्षेत्र, चावसरी, कोझिकोड और तिलंकेरी पंचायत क्षेत्रों में आज एक दिन की हड़ताल की घोषणा की है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें