देश को बनाएंगे सर्वशक्तिमान


इंदौर. ‘स्वर्णिम भारत संकल्प दिवस’ के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर नेहरू स्टेडियम में आयोजित किए गए तरुण विद्यार्थी सम्मेलन में हजारों युवाओं ने हिस्सा लेकर देश को सर्व शक्तिमान बनाने का संकल्प लिया। संघ के सर संघचालक के.एस. सुदर्शन ने कन्याकुमारी के रॉक टेंपल की प्रतिकृति वाले मंच से वर्ष 2011 को देश का भाग्य चमकाने वाला वर्ष बताया। वे बोले किसी भी देश के उत्थान और पतन के संकेत 15-20 साल पहले ही मिलना शुरू हो जाते हैं। परिवर्तन नजर आने लगता है। पांच लक्षणों से पर्वितन के संकेत मिलते हैं। पहला आत्मनिर्वाचन जिसमें कहने और करने में तालमेल न बैठे, दूसरा हिंसा में वृद्धि होने लगे, तीसरा मानसिक असंतुलन बिगड़ने लगे, सामाजिक विघटन बढ़ने लगे और इन सबके बीच धार्मिक आस्था में वृद्धि होने लगे। और ये सारे लक्षण नजर आने लगे हैं। परिवर्तन का बिंदु निकट आकर उग्र होगा लेकिन जब यह उस बिंदु को पार कर जाएगा तो धर्म को छोड़कर सभी का शमन हो जाएगा। श्री सुदर्शन ने कहा देश का भाग्य ऐसे ही नहीं चमकेगा। यह हम सब खासकर युवाओं के माध्यम से होगा। आत्मबल और अनुशासन लाना होगा। यह हमारे लिए बड़ी चुनौती है, इसे हमे ही ठीक करना होगा। मंच पर प्रांत के सह संघचालक कृष्णकुमार आष्ठाना और इंदौर विभाग संचालक राधेश्याम शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पहुंचे।

आसमान से फूलों की बारिश

कार्यक्रम के दौरान खचाखच भरे स्टेडियम में आसामन से छोटे विमान से फूलों की वर्षा की गई। इससे पहले स्टेडियम के विभिन्न द्वारों से स्वयंसेवकों का नगाड़ों के साथ प्रवेश हुए। कन्याकुमारी के रॉक टेंपल की प्रतिकृत पर स्वामी विवेकानंद के बड़े चित्र के साथ संघ के संस्थापक केशवराव बलिराम हेडगेवार और माधवराव सदाशिव गोलवलकर के चित्र लगे हुए थे। बाहर यातायत को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रफिक जवानों के साथ स्वयंसेवकों ने भी कमान संभाल रखी थी।

ये भी बोले सुदर्शन

माउंट बेटन की पत्नी एडमिना के मोहपाश में बंधकर देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने सेना को मौका दिए बगैर 1948 में युद्ध विराम करवा दिया। नेहरू से जो करवाना होता था माउंट बेटन पत्नी एडमिना के जरिये करवाते थे। अरुणा आसफ अली ने कहा था आजादी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से नहीं मिली।

आजादी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के कारण मिली।

साभार - दैनिक भास्कर

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP