संस्कृत ग्राम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संस्कृत ग्राम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

विश्व संस्कृत पुस्तक मेले में विज्ञान, महिला एंव शिक्षा की गोष्ठियों का आयोजन


आज दिनांक 8.1.11 को बेंगलुरु में आयोजित विश्व संस्कृत पुस्तक मेले के अन्तर्गत विभिन्न विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में देशभर से आये विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। इन गोष्ठियों में सर्वप्रथम महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ‘संस्कृत और संस्कृति में महिलाओं के योगदान और उत्तरदायित्व’ इस विषय पर विभिन्न विदुषियों ने अपने विचार रखे। इनमें प्रमुख थीं उत्तराखण्ड के संस्कृत विश्वविद्यालय की उपकुलपति डा. सुधा रानी पाण्डेय, पुणे से डा. सरोजा भाटे, प्रख्यात व्याकरणविद् डा. पुष्पा दीक्षित, राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन की निदेशिका डा. दीप्ति त्रिपाठी, मध्यप्रदेश की माध्यमिकशिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटणीस। गोष्ठी में प्रमुख रूप से सभी प्रतिनिधियों ने समाज में संस्कृत भाषा के महत्व और उसकी आवश्यकता पर बल देते हुए संस्कृत को एक सर्वांगीण और जनमानस की भाषा बनाने पर जोर दिया। डा. सुधारानी पाण्डे के अनुसार वैदिक युग से ही संस्कृत की सेवा में महिलाएं निरत रही हैं जिसके लिए उन्होंने विभिन्न वैदिक सूक्तों का उदाहरण दिया। डा. पुष्पा दीक्षित ने कहा ‘संस्कृत शिक्षा, विशेषकर व्याकरण के ज्ञान लिये, पाणिनीय विज्ञान को अपनाएं। क्यूंकि इस पद्धति से अत्यन्त अल्प समय में संस्कृत के व्याकरण को समझा जा सकता है।’ मध्यप्रदेश की माध्यमिकशिक्षामंत्री श्रीमती अर्चना चिटणीस ने अपने सीमित संस्कृत ज्ञान पर टिप्पणी करते हुए घोषणा की कि वे वापस जा कर विधिवत् संस्कृत शिक्षा अवश्य लेगीं। ‘समायिक विज्ञान में संस्कृत का महत्व’ विषय पर एक अन्य महत्वपूर्ण गोष्ठी में कर्णाटक राज्य के सांस्कृतिक निदेशक श्री मनु बलिगार, प्रख्यात वैज्ञानिक श्री रोद्धम नरसिंह, अर्थशास्त्राी श्री एस. गुरूमूर्ति, आइ.आइ.एम. बेंगलुरु के प्रो. बी. महादेवन, विकिपीडिया विशेषज्ञ श्री अरुण रामरत्नम ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सामयिक विज्ञान में संस्कृत के महत्व पर बोलते हुए प्रख्यात वैज्ञानिक श्री रोद्धम नरसिंह ने चरक संहिता और अन्य विभिन्न उदाहरण देकर बताया कि जिन रोगों के निदान के लिए हम जटिल आधुनिक तकनीकों का सहारा लेते हैं, प्राचीन ऋषियों के पास उसके अत्यन्त सरल और कारगर समाधान थे। श्री गुरुमूर्ति ने देश के आर्थिक विकास में संस्कृत के सूत्रों के महत्व को उजागर किया। साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि संस्कृत को मृतभाषा मानने की परंपरा निराधार है। इस अवसर पर उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘भारत का आर्थिक विकास केवल वैदिक धर्म के आधार पर ही संभव है।’ डा. महादेवन ने संस्कृत को गुरुकुलों की चारदिवारी से बाहर निकाल कर विभिन्न क्षेत्रों में फैलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए भगवद्गीता के कई उदाहरण प्रस्तुत किए। विकीपीडिया विशेषज्ञ श्री अरुण रामरत्नम ने अन्तर्राष्ट्रीय सूचनातंत्रा में बड़े पैमाने पर संस्कृत भाषा में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विश्व में विकीपिडिया में उपलब्ध 250 भाषाओं में
संस्कृत का स्थान 13 वां है। संस्कृत शिक्षा में नूतन दृष्टिकोण विषय पर आयोजित एक अन्य गोष्ठी में राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के उपकुलपति प्रो. राधावल्लभ त्रिपाठी, पूर्व कुलपति श्री रामकरण शर्मा, उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय की कुलपति डा. सुधारानी पाण्डेय, डा. कलानाथ शास्त्री तथा राजस्थान के शिक्षामंत्राी श्री बृजकिशोर शर्मा ने भाग लिया। गोष्ठी में सभी विद्वानों ने संस्कृत के वैश्विक आधार और संस्कृत की पठनपाठन प्रणाली में नये प्रयोगों पर अपने विचार प्रकट किए। सभी ने एकमत से संस्कृत शिक्षण की पुरातन पद्धति को अपनाते हुए नई तकनीक और विधियों को भी अपनाने पर जोर दिया। सभी का मानना था कि शास्त्रों की रक्षा के साथ-साथ प्राथमिक स्तर से ही संस्कृत के शिक्षण का प्रावधान होना चाहिए। इसी बीच प्रत्येक गोष्ठी में विभिन्न प्रकाशकों के द्वारा सम्बन्धित विषयों पर प्रकाशित 80 से अधिक पुस्तकों का विमोचन किया गया।
पूरा पढ़े..

Read more...

संस्कृत के गौरव से अभिभूत अनिल कुम्बले


आज दिनांक 6.1.11 को प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुम्बले ने बसवनगुड़ी, बेंगलुरू में आयोजित विश्व संस्कृत पुस्तक मेला के अन्तर्गत आयोजित ‘ज्ञानगंगा’ नामक पुस्तक प्रदर्शिनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के शिक्षा मंत्राी विश्वेश्वर हेगडे, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी भी उपस्थित थे। अपने उद्घाटन भाषण में अनिल कुम्बले ने संस्कृत की गरिमा के प्रति अपना लगाव व्यक्त करते हुए कहा ‘संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि सभी भाषाओं का मूल आधार है। अपने सीमित संस्कृत ज्ञान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वे संस्कृत को ठीक ढंग से सीखना चाहते हैं ताकि अगली बार अपना भाषण संस्कृत में कर सकें। उपरोक्त अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्राी विश्वेश्वर हेगडे ने संस्कृत ग्राम का उद्घाटन करते हुए उद्घाटन भाषण में प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक परम्परा के सम्बन्ध में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा ‘हमारे ऋषिमुनियों का प्राचीन वैज्ञानिक योगदान आजकल के विज्ञान से कम नहीं है। इस तरह की प्रदर्शनी भारत के गांव-गांव में हो जिससे युवा पीढ़ी इसके महत्त्व को समझते हुए संस्कृत के प्रचार और प्रसार में लगे। संस्कृत केवल कुछ ही लोगों की भाषा नहीं है, बल्कि वह एक संस्कृति है जो सभी भारतियों में दिखाई देती है।’ इस अवसर पर उन्होंने कर्णाटक सरकार द्वारा
संस्कृतविश्वविद्यालय की स्थापना की जानकारी देते हुए कहा कि ‘इस संस्कृत मेले का संदेश देश प्रत्येक विद्यालय और शिक्षण संस्थानों में पहुॅंचना चाहिए, जिससे जो संस्कृत की निंदा करते हैं उन्हें सही उत्तर मिले।’
उपरोक्त अवसर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी ने अपने प्रास्ताविक भाषण में कहा ‘इस अद्वितीय कार्यक्रम को मूर्तरूप देने में संस्था संस्कृत भारती, संस्कृत अकादमी, भारत के संस्कृत विश्वविद्यालय और संस्कृतानुरागियों ने जो अथक
प्रयास किया है उसकी मंे हृदय से सराहना करता हूॅं और उन्हें इसकी सफलता के लिए बधाई देता हूॅं।’
इस कार्यक्रम का संचालन डा. रमाकान्त मिश्रा ने किया। अतिथियों का परिचय उज्जैन स्थित कालिदास अकादमी के अध्यक्ष परमेश्वर नारायण
शास्त्राी ने कराया। इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश डा. रामा जोइस भी उस्थित थे।
पूरा पढ़े..

Read more...
Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP