संपादक का लेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संपादक का लेख लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

संघ तो कच्चा लोहा हैं जितना गरम करोगे उतना मजबूत होगा


ऐसा पहली बार नहीं हुआ हैं. जब संघ को ऐसी प्रतिक्रिया और आरोप झलने पड़ रहे हैं. वास्तविकता यह हैं की जब राजनितिक पार्टिया संघ को आतंकवादी संगठन कहते हैं तो संघ चुप बैठता हैं. लेकिन जब सोनिया गाँधी को पूर्व सरसंघचालक सुदर्शन जी आपतिजनक शब्द कहते हैं तो पूरा राजनितिक दलों से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो जाती हैं. हिंदुस्तान में हिन्दू समाज का सबसे बड़ी हितैसी संघ को और बहुत कुछ सहना हैं. संघ को समझने वाले संघ को जानते हैं. संघ क्या कर रहा हैं. अगर आतंकवादी पैदा करता तो आज अटल बिहारी से लेकर गडकरी तक आतंकवादी होते. लेकिन ऐसा नहीं हैं. संघ को पहले समझे फिर प्रतिक्रिया दे. वर्तमान सरसंघचालक मोहन भागवत जी ने भी कहा हैं की जिन्हें संघ को लेकर कोई भी संका हैं वो एक दिन के लिए संघ की शाखा पर आये.
कुछ प्रतिक्रिया मैंने संकलन किये हैं. इन्हें पढ़े...

सोनिया से मांफी मांगें केसी सुदर्शन : लालू
सोनिया गांधी पर सुदर्शन का बयान आधारहीन : कांग्रेस
ऐसी भाषा बोलने वाले लोग पाप के भागीदार हैं : अशोक गहलोत
सर न उठा पाये संकीणसंघः कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के जनार्दन द्विवेदी
आपत्तिजनक टिप्पणियों से न केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रमुख का कद घटा, बल्कि संघ की प्रतिष्ठा को नुकसान भी पहुंचा है : केएन गोविंदाचार्य
सुदर्शन अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं : सिंधिया पूरा पढ़े..

Read more...

क्या भारत शांतिप्रिय देश है?


पूरी दुनिया जानती है कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और भारत भी गला फाड़-फाड़ केयही कहता है. लेकिन क्या वाकई हमारे देश में शांति है. अगर देखा जाय तो पूरे एशिया में अगर अफगानिस्तान को छोड़ दिया जाये तो भारत सबसे अशांत देश की श्रेणी में आता है. इसकी अंदाजा हम इसी बात से लगा सकते हैं कि पूरा भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार के जख्मों को झेल रहा है. पूरा का पूरा सरकारी तंत्र गैस विवाद पर उलझा हुआ है. जो 25 साल पहले हुआ था. उसका फैसला भी आया तो किसी को सजा नहीं हुई सारे के सारे बरी हो गये, यानि 25 हजार मौतों का जिम्मेदार कोई नहीं.
ऐसे बहुत ही उदाहरण है जिससे यह बात साबित हो जायेगी की हमारा देश शांत नहीं है. सन् 1984 की बात करें तो ऑपरेशन ब्लू स्टार, इंदिरा गांधी की हत्या, उसके बाद के सिख विरोधी दंगे, 1985 की बात करें भोपाल गैस कांड, उसके बाद राजीव गांधी की हत्या, ये सिलसिला चलता रहा सन् 1993 में बम्बई में सिलसिलेवार हुए बम ब्लास्ट, करगिल युद्ध, कांधार विमान अपहरण कांड, संसद भवन में हुआ हमला, अक्षरधाम मंदिर पर हमला, दिल्ली के व्यस्तम बाजार में बम ब्लास्ट, गुजरात में हुए दंगे जिसमें 2000 से ज्यादा लोग मारे गये, बंग्लुरू के सिनेमाहॉल के बाहर और पार्क में हुए बम ब्लास्ट, पुणे में प्रतिष्ठित बेस्ट बेकरी बम ब्लास्ट, मालेगांव बम विस्फोट, उड़ीसा के कंधमाल में हुए जातिय हमले में कई लोग मारे गये जो अब तक शांत नहीं हुआ है, सन् 2008 को मुम्बई में जो आतंकवादी घटना हुआ उसे कोई भुला नहीं सकता है, पूरी मुम्बई क्या पूरा का पूरा भारत हिल गया था. हाल की घटना पर अगर गौर करें तो ये घटनाएं जेहन से निकलती ही नहीं है, दंतेवाड़ा में नक्सलियों द्वारा 83 जवानों की मौत, बस्तर में आये दिन निर्दोष ग्रामीणों की मौत, सबसे ताजा उदाहरण है ज्ञानेश्वरी हादसा, जिसमें 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. ये नक्सलियों द्वारा किया गया अब तक का सबसे बड़ा घटना था. साल में 5 बार तो भारत बंद होता है. कभी जाट तो कभी राजनीतिक पार्टियां तो कभी नक्सली आए दिन बंद बुलाते रहते हैं. साल में 20 से 25 बार तो नक्सली झारखण्ड और बिहार बंद बुलाते हैं. इस दौरान जो तबाही होती है. उसका कोई हिसाब-किताब नहीं है.
यह याद रहे कि इसमें हमने जम्मू-कश्मीर में हो रहे हमले, मुडभेड़ों और बंदी को नहीं जोड़ा गया है क्योंकि वहां सालो भर यही माहौल बना रहता है. अब भी क्या आप कह सकते हैं कि भारत में शांति है और भारत एक शांतिप्रिय देश है. भारत कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं करता है, भारत की शांति सेनाएं पूरी दुनिया के देशों में जाती है. लेकिन हमारे देश के अंदर ही गृहयुद्ध जैसी स्थिति है. भारत के लोगों से ज्यादा सरकार को सोचनी चाहिए की शांति व्यवस्था कैसे कायम हो सकती है. यह सरकार का काम है फिर भी ऐसे सारे घटनाक्रम पर कई जांच कमिटी बैठा दी जाती है. और फैसला आने का इंतजार किया जाता है. और कोई निर्णय नहीं निकलता है. जैसा भोपाल गैस कांड के साथ हुआ. यनि हमें सभी मुद्दों पर ढाक के तीन पात वाली स्थिति उत्पन्न हो जाती है.
चंदन कुमार
बागबेड़ा
पूरा पढ़े..

Read more...

अब भी अधूरी है शहीद बिरसा मुंडा का सपना



9 जून, शहादत दिवस पर विशेष
अंग्रेजों की शोषण नीति और असह्म परतंत्रता से भारत वर्ष को मुक्त कराने में अनेक महपुरूषों ने अपनी शक्ति और सामथ्र्य के अनुसार योगदान दिया. इन्हीं महापुरूषों की कड़ी का नाम है - 'भगवान बिरसा मुंडा'. 'अबुआ: दिशोम रे अबुआ: राज' अर्थात हमारे देश में हमारा शासन का नारा देकर भारत वर्ष के छोटानागपुर क्षेत्र के आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की हुकुमत के सामने कभी घुटने नहीं टेके, सर नहीं झुकाया बल्कि जल, जंगल और जमीन के हक के लिए अंग्रेजी के खिलाफ 'उलगुलान' अर्थात क्रांति का आह्वान किया. बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1874 को चालकद ग्राम में हुआ. बिरसा मुंडा का पैतृक गांव उलिहातु था. इनके जन्म स्थान को लेकर यद्यपि इतिहासकारों में मतभेद है कि उनका जन्म स्थान चालकद है या उलिहातु. बिरसा का बचपन अपने दादा के गांव चालकद में ही बीता. सन 1886 ई0 से जर्मन ईसाई मिशन द्वारा संचालित चाईबासा के एक उच्च विद्यालय में बिरसा दाउद के नाम से दाखिल कराये गए क्योंकि इनके माता-पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था. बिरसा मुंडा को अपने भूमि, संस्कृति पर गहरा लगाव था. उन दिनों मुण्डाओं/मुंडा सरदारों के छिनी गई भूमि पर उन्हें दु:ख था या कह सकते हैं कि बिरसा मुण्डा आदिवासियों के भूमि आंदोलन के समर्थक थे तथा वे वाद-विवाद में हमेशा प्रखरता के साथ आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन पर हक की वकालत करते थे. पादरी डॉ0 नोट्रेट ने स्वर्ण का राज्य का हवाला देते हुए कहा कि यदि वे लोग ईसाई बने रहे तो और उनका अनुदेशों का पालन करते रहे तो मुंडा सरदारों की छिनी हुई भूमि को वापस करा देंगे. लेकिन 1886-87 में मुंडा सरदारों ने जब भूमि वापसी का आंदोलन किया तो इस आंदोलन को न केवल दबा दिया गया बलिक ईसाई मिशनरियों द्वारा इसकी भत्र्सना की गई जिससे बिरसा मुंडा को गहरा आघात लगा. उनकी बगावत को देखते हुए उन्हें विद्यालय से निकाल दिया गया. फलत: 1890 में बिरसा तथा उसके पिता चाईबासा से वापस आ गए.
1886 से 1890 तक बिरसा का चाईबासा मिशन के साथ रहना उनके व्यक्तितत्व का निर्माण काल था. 1890 में चाईबासा छोडऩे के बाद बिरसा और उसके परिवार ने जर्मन ईसाई मिशन की सदस्यता छोड़ दी क्योंकि मुंडाओं/सरदारों का आंदोलन मिशन के विरूद्ध था और लूथरन चर्च तथा कैथालिक मिशन ने आंदोलन का विरोध किया था. मुंडाओं ने ईसाई धर्म इसलिए अपनाया कि ईसाईयों ने यह भरोसा दिलाया था कि यदि वे ईसाई धर्म अपना लेंगे तो उनकी छिनी गई भूमि व विरासत उन्हें वापस दिला दी जाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बिरसा मुंडा का संथाल विद्रोह, चुआर आंदोलन, कोल विद्रोह का भी व्यापक प्रभाव पड़ा. अपने जाति की दुर्दशा, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक अस्मिता को खतरे में देख उनके मन में क्रांति की भावना जाग उठी. उन्होंने मन ही मन यह संकल्प लिया कि मुंडाओं का शासनव वे लायेंगे तथा अपने लोगों में जागृति पैदा करेंगे.
बिरसा मुंडा न केवल राजनीतिक जागृति के बारे में संकल्प लिया बल्कि अपने लोगों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक जागृति पैदा करने का भी संकल्प लिया. बिरसा ने गांव-गांव घुमकर लोगों को अपना संकल्प बताया. उन्होंने 'अबुआ: दिशोम रे अबुआ: राजÓ (हमारे देश में हमार शासन) का बिगुल फूंका.
बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ उलगुलान का आह्वान किया. वे उग्र हो गये. शोषकों, ठेकेदारों और अंग्रेजी चाटुकारों को मार भगाने का आह्वान किया. पुलिस को भगाने की इस घटना से आदिवासियों का विश्वास बिरसा मुंडा पर होने लगा. विद्रोह की आग धीरे-धीरे पूरे छोटानागपुर में फैलने लगी. कोल लोग भी विद्रोह में शामिल हुए. लोगों को विश्वास होने लगा कि बिरसा मुंडा भगवान के दूत के रूप में शोषकों से मुक्ति के लिए स्वर्ग से यहां पहुंचे हैं. अब दिकुओं का राज समाप्त हो जाएगा एवं 'अबुआ: दिशोम रे अबुआ: राज' कायम होगा. आदिवासी को यह पूर्ण रूप से विश्वास हो गया कि यदि वे सरकार के खिलाफ खड़े होंगे, सरकार का विद्रोह करेंगे तो उनका खोया हुआ राज भी वापस मिलेगा.
इस विद्रोह ने अंग्रेजी हुकूमत को झकझोर दिया. 22 अगस्त 1895 अंग्रेजी हुकूमत ने बिरसा मुंडा को किसी भी तरह गिरफ्तार करने का निर्णय लिया. जिला अधिकारियों ने बिरसा के गिरफ्तारी के संबंध में विचार-विमर्श किया. जिला पुलिस अधीक्षक, जीआरके मेयर्स को दंड प्रक्रिया संहिता 353 और 505 के तहत बिरसा मुंडा का गिरफ्तारी वारंट का तामिला करने का आदेश दिया गया. दूसरे दिन सुबह मेयर्स, बाबु जगमोहन सिंह तथा बीस सशस्त्र पुलिस बल के साथ बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करने चल पड़े. पुलिस पार्टी 8.30 बजे सुबह बंदगांव से निकली एवं 3 बजे शाम को चालकद पहुंची. बिरसा के घर को उन्होंने चुपके से घेर लिया. एक कमरे में बिरसा मुंडा आराम से सो रहे थे. काफी मशक्कत के बाद बिरसा मुंडा को गिरफ्तार किया गया. उन्हें संध्या 4 बजे रांची में डिप्टी कलक्टर के सामने पेश किया गया. रास्ते में उनके पीछे भीड़ का सैलाब थी. भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी. ब्रिटिश अधिकारी को आशंका थी उग्र भीड़ कोई उपद्रव न कर बैठे. लेकिन बिरसा मुंडा ने भीड़ को समझाया. बिरसा मुंडा के खिलाफ मुकदमा चलाया गया. मुकदमा चलाने का स्थान रांची से बदलकर खूंटी कर दिया गया. बिरसा को राजद्रोह के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में 50/- रुपये का जुर्माना तथा दो वर्ष सश्रम कारावास की सजा दी गई. उलगुलान की आग जरूर दब गई लेकिन यह चिंगारी बनकर रह गई जो आगे चलकर विस्फोटक रूप धारण किया. 30 नवम्बर 1897 के दिन बिरसा को रांची जले से छोड़ दिया गया.
24 दिसम्बर 1899 को 'उलगुलान' पुन: प्रारंभ कर दिया गया. सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाने और रांची जिले के खूंटी, करी, तोरपा, तमाड़ और बसिया थाना क्षेत्रों में उलगुलान की आग दहक उठी. क्रांतिकारियों ने ईसाईयों की भीड़ और गिरजा घरों में तीन चलाये. बसिया में ईसाई मिशन पर तीरों की बौछार की गई. इस विद्रोह का मुख्य केन्द्र बिंदू खूंटी थाना क्षेत्र था. 07 जनवरी 1900 की बैठक के बाद विद्रोही करीब दस बजे दिन में खूंटी के लिए रवाना हो गये. विद्रोहियों ने खूंटी थाना में हमला कर दिया. थाने में घिरे कांस्टेबलों ने आगे बढ़ते भीड़ पर दो राउंड गोली चलाई पर गोली किसी को नहीं लगी. इससे बिरसा के अनुयायियों को यह विश्वास हो गया कि बिरसा की वाणी सत्य है. गोली नाकामयाब हो जाएगी. इससे विद्रोहियों की हिम्मत बढ़ी और उन्होंने पुलिस पर सिपाही की हत्या भीड़ ने कर दी. इस घटना ने ब्रिटिश सरकार को अंदर से झकझोर दिया. 9 जनवरी 1900 को डोम्बारी से कुछ दूर सैंको से करीब तीन मील उत्तर में सईल रैकब पहाड़ी पर विद्रोहियों की सभा हो रही थी. सभा में तीन, धनुष, भाला, टांगी, गुलेलों से लैस बिरसा के अनुयायियों एवं विद्रोहियों के अंदर अंग्रेजों एवं शोषकों के खिलाफ लड़ाई लडऩे का जज्बा अंतिम चरण में था. तभी पुलिस पार्टी ने उस सभा के सामने आकर विद्राहियों को आत्म समर्पण एवं हथियार डालने को कहा. इतने में ही बिरसा मुंडा का दूसरे सबसे बड़े भक्त नरसिंह मुंडा सामने आकर ललकारते हुए कहा कि 'हमलोगों का राज है, अंग्रेजों का नहींÓ 'अगर हथियार रख देने का सवाल है तो मुण्डाओं को नहीं, अंग्रेजों को हथियार रख देना चाहिए. और अगर लडऩे की बात है तो वे खून के आखिरी बूंद तक लडऩे को तैयार है.Ó तब अंग्रेजी सेना ने भीड़ पर आक्रमण किया और विद्रोहियों को अंग्रेजों ने क्रुरता के साथ दमन किया. लेकिन विद्रोहियों ने अंग्रेजों के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय अंग्रेजों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये. सईल रकब रकब पहाड़ी पर इस आक्रमण में 40 से लेकर 400 की संख्या में मुंडा लोग लड़ाई में मारे गये. विद्रोहियों पर इस घटना के बाद दमन और तेज हो गया. विद्रोहियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. 03 फरवरी 1900 ई को 500/- रुपये के सरकारी ईनाम के लालच में जीराकेल गांवों के सात व्यक्तियों ने बिरसा मुंडा के गुप्त स्थान के बारे में अंग्रेजों को बताकर धोखे से पकड़ लिया गया. बिरसा को पैदल ही खूंटी के रास्ते रांची पहुंचा दिया गया. हजारों की भीड़ ने तथा बिरसा के अनुयायियों ने बिरसा जिस रास्ते से ले जाया गया उनका अभिवादन किया. 1 जून 1900 को डिप्टी कमिश्नर ने ऐलान किया कि बिरसा मुंडा को हैजास हो गया तथा उनके जीवित रहने की कोई संभावना नहीं है. अंतत: 9 जून 1900 को बिरसा ने जेल में अंतिम सांस ली. बिरसा मुंडा के सपनों की भूमि पर आज विस्थापन का दंश लोग झेल रहे हैं. विकास के नाम पर औद्योगिकीकरण का रास्ता खुल रहा है लेकिन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए कोई नीति या मसौदा तैयार नहीं है. सामाजिक परम्पराएं, सांस्कृतिक धरोहर बिखने लगी है. समाजवादी ढांचे का आदिवासी समाज पूंजीवादी ताकतों का दंश झेलने पर विवश है. क्या यहां आत्ममंथन करना जरूरी नहीं कि वर्तमान झारखण्ड की स्थिति और बिरसा मुंडा के सपना 'अबुआ: दिशोम रे अबुआ: राजÓ कितना प्रासांगिक है?
पूरा पढ़े..

Read more...

भारत का चेहरा 'इंडिया'

भारत और इंडिया सुनने में दो लगते हैं. पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जिसके दो नाम है. मतलब हिन्दी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया. पता नहीं लेकिन देश की स्थिति को देखकर लगता है कि देशभक्ति कम होती जा रही है. हो भी क्यों नहीं जो भारत से प्रेम करता हो उसे इंडिया से क्या मतलब. और जो इंडिया से प्रेम करता हो उसे भारत से. आजाद तो भारत हुआ है इंडिया नहीं लेकिन आजादी महसूस इंडिया वाले कर रहे हैं.  आज परिस्थिति ऐसी हो गई है कि परदेश के एयरपोर्ट पर जब किसी यात्री से पूछा जाता है कि आप किस देश से हैं तो भारत कहने पर वे सीधे कहते हैं अच्छा इंडिया से. भारत गुम होता जा रहा है. आज भारत क्रिकेट मैच जीतता है तो कोई ये नहीं बोलता की भारत जीता है, सब कहते हैं इंडिया जीता है. भारत की क्रिकेट टीम भी 'टीम इंडियाÓ के नाम से जानी जाती है. छोडिय़े कोई और उदाहरण लेते हैं. एक फिल्म का गाना बहुत हिट हुआ 'चक दे इंडियाÓ मतलब हम पूरी तरह देश को नजरअंदाज कर रहे हैं. अब तक आप कन्फयुज्ड हो गये होंगे. क्या भारत और इंडिया लगा रखे हैं. मेरा कहना है बिलकुल साफ है. जब पूरी दुनिया के देशों का किसी भी भाषा में हो एक नाम है तो हमारे देश का क्यों नहीं. भारत कहना अच्छा नहीं लगता. जरा सोचे जब हम नारा लगाते है. भात माता की जय अब ये नारा तो नहीं लगाते की इंडिया माता की जय. आज भारतीय क्रिकेट टीम की स्थिति वैसी है वो इंडिया के लिए खेलते हैं. भारत के लिए नहीं. पूरी की पूरी बीसीसीआई में भारत के लिए जगह ही नहीं है. अगर रहता तो एशियन गेम्स में वह अपनी क्रिकेट टीम जरूर भेजती. चलो अब बात करते हैं जो भारत का आइना है. ये नाम तो सिर्फ उदाहरण है आप ही गौर करें एयर इंडिया, इंडियन एयरवेज, इंडियन एक्सप्रेस, इंडिया टुडे, टीवी टूडे, हॉकी इंडिया, टीम इंडिया, एनडीटीवी इंडिया, इंडिया न्यूज, इंडियन आइडल यह तो बस उदाहरण है. जो भारत के अर्थ को ही भूल गये हैं ऐसे सैकड़ों नाम है जो इंडिया से शुरू या खत्म होता है. इसे इस छोटे से आलेख में बताना मुश्किल होगा. अब तो हम सुधर ही नहीं सकते हैं. बस ये कामना कर सकते हैं जो भी हो भारत नहीं इंडिया का भला हो रहा है.
आलेख- चंदन कुमार  पूरा पढ़े..

Read more...

सरकार का आत्मसमपर्ण

ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की घटना हमें झकझोर कर देने वाली घटना है. सरकार कहती है कि वो नक्सलियों पर काबू करने का प्रयास कर रही है लेकिन नक्सली तो बेकाबू होते जा रहे हैं. और सरकार ने नक्सलियों के समझ आत्मसमर्पण कर दिया यह 'सरकार का आत्मसमर्पणÓ इसलिए है क्योंकि सरकार ने कहा है कि अब रात में ट्रेने नहीं चलेगी. मतलब साफ है कि नक्सलियों से डर गई है सरकार या कहें कि आत्मसमर्पण कर चुकी है. नक्सलवाद से निपटने के बजाय, इससे दूर भाग रही है. विकल्प खोजे जा रहे हैं. सरकार कायर हो गई है. नक्सलवाद बड़ा होता जा रहा है. हम और आप जितना सोचते हैं उससे कहीं बड़ा है यह नक्सलवाद. एक सच्चा आकंडा यह है कि जितने लोगों की मौत आतंकवादी घटनाओं में नहीं हुई है इससे ज्यादा नक्सली घटनाओं में हुई है. साल 2010 की बात की जाए मात्र 5 महीने ही बीते हैं 150 से ज्यादा जवान और 300 के लगभग आम लोगों की मौत हो गई है. अब गृहमंत्री को सिर्फ यह बोलने से काम नहीं चलेगा की नक्सलियों से सख्ती से निपटा जायेगा. बल्कि इससे  खत्म करके दिखाना होगा. अब तो लोगों को सरकार से भी भरोसा उठ गया है. तभी तो पटमदा जैसे गांवों के लोग खुद हाथ में तीर-कमान और कई पारम्परिक हथियार लेकर नक्सलियों से लोहा लेने को तैयार हैं. और समय आने पर ये अपनी रक्षा खुद करते भी हैं. पूरे झारखण्ड में 200 से भी ज्यादा स्टेशन नक्सलियों के टारगेट में हैं यहां कभी भी कोई भी बड़ी घटनाएं हो सकती है. पूरा का पूरा देश यह सवाल कर रहा है नक्सलवाद कब खत्म होगा. अभी खत्म नहीं किया गया तो हमें आगे जाकर हमें इनसे समझौता करना पड़ेगा. मन में एक सवाल कौंधता रहता है हमारे पास क्या नहीं है फिर भी हम लाचार हैं. जनता पिस रही है. सरकार बयानबाजी कर रही है. अगर अभी सेना को नहीं लगायी तो वो दिन दूर नहीं जब सेना भी कुछ नहीं कर पायेगी. देश के अंदर ही देशद्रोह फैला रहे हैं. बीजापुर का 200 गांव पूरी तरह खाली हो गया है. लोग गांव छोड़ कर जा रहे हैं. कारण ये है जब से दंतेवाड़ा की घटना हुई है. नक्सली अपने आप को ताकतवर समझने लगे हैं. बीजापुर के गांवों से प्रत्येक घर से एक 1 लड़का और 1 लड़की की मांग कर रहे हैं. इन गांवों में डर इतना व्याप्त हो गया है कि गांवों पूरा का पूरा गांव सूना पड़ा है. कोई देखने वाला नहीं है. अर्थ यहीं निकलता है कि हम किस समय का इंतजार कर रहे हैं. क्या इससे भी कोई बड़ी घटना का इंतजार करे. आज रेलगाड़ी, बस पर नेशनल हाइवे पर नक्सली बड़ी आसानी से हमला कर देते हैं. देर अभी भी नहीं हुई है आम जनता तो जनती है हमें क्या करना है लेकिन यह बात सरकार के कानों तक नहीं पहुंचती है. शायद अब जाग जाये हमारी सरकार.
चंदन कुमार
जमशेदपुर
पूरा पढ़े..

Read more...

इलेक्ट्रोनिक मीडिया का काम समझ में नहीं आता

आजकल एक चैनल दिनभर ब्रकिंग न्यूज ही दिखाता रहता है. समझ में तो ये नहीं आता कि ये न्यूज चैनल 'समाचार किसे कहते हैं. समय समय पर मीडिया के रोल पर सवाल भी उठते रहते हैं. सवाल उठना भी वाजिब है. यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि मैं प्रिंट मीडिया की नहीं मैं तो इलेक्ट्रोनिक मीडिया की बात कर रहा हूं. भारत में प्रिंट मीडिया का इतिहास कई दशक पुराना है लेकिन इलेक्ट्रोनिक मीडिया अभी भी शैशवकाल में हैं. इलेक्ट्रोनिक मीडिया हमारे समाज के आइने के समान है. लेकिन पिछले 8 सालों में जितने भी इलेक्ट्रोनिक मीडिया खुले है. उससे तो एक बात साफ है कुछ को छाड़ दे तो सभी का काम पैसा कमाना ही है. आज मीडिया का काम पैसा कमाना ही है. आज मीडिया अपना असल काम ही भूल गई है. सानिया और शोएब की शादी ने जितने न्यूज बटोरे है और इस कंट्रोवर्सी को सभी न्यूज चैनल ने 24 घंटे दिखाया. लेकिन इस बीच दंतेवाड़ा में 80 से ज्यादा जवान शहीद हो गये तो किसी भी न्यूज चैनल ने ऐसी रिपोर्टिंग नहीं कि जैसी की जानी थी. आप ही बोलिए जितने समय में आपने सानिया-शोएब का ड्रामा देखा, जितने उनके बारे में जाना क्या आप दंतेवाड़ा में मारे गए शहीदों के बारे में जान पाए हैं? नहीं ना. मैं स्पष्ट भी कर सकता हूं आप किसी एक शहीद का नाम बताइये आप नहीं बता पायेंगे. आप न्यूज चैनल किसे कहेंगे. उस चैनल को जो भूतों पर भी एक घंटे का स्पेशल एपीसोड चलाते हैं. हद तो तब लगती है जब एक न्यूज चैनल ने अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी मिशेल ओबामा की स्वास्थ्य यानी सेहत का राज वाला एक अफ्रिकी सेब खोज निकाला फिर क्या दिन भर में 20 बार हमने वो समाचार देखें. हाल ही में अखण्ड भारत का सबसे बड़ा महाकुंभ का समापन हुआ करोड़ों लोग इसमें शामिल हुए. फिर भी इसे सारे मीडिया ने नजर अंदाज किया. थोड़े-थोड़े समाचार और विशेष बुलेटिन को छोड़कर किसी ने इसकी गहराई से आम जनता तक लाने की कोशिश भी नहीं की खैर आम जनता तो जानती है फिर भी दिल्ली में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से कई गुणा बड़ा यह कुंभ था बगैर किसी सुख सुविधा के यह कुंभ संपन्न हो गया ओर सफल भी रहा. खबरो का चुनाव कैसे करना है या खबर कौन सी लेनी है यह मीडया अच्छी तरह जानती है. लेकिन शायद विज्ञापन और टीआरपी के पीछे मीडिया भाग रही है. खबर का असर किस पर होता है उसका आप पर या सरकार पर. मीडिया का काम सच उजागर करना है और वो कहां तक सफल हुए है आप ही जानते हैं. लेकिन भारतीय इलेक्ट्रोनिक मीडिया अभी भी सफल नहीं हुई है शहर से गांवों तक मीडिया को जाना होगा. टोना टोटका, जादू, भूत और साधु महात्मा वाले प्रोग्राम को बंद कर असल बिंदू पर आना होगा. 
 -चंदन कुमार साहू पूरा पढ़े..

Read more...

कृषि मंत्री या खेल मंत्री - संदर्भ आईपीएल विवाद


आजकल तीन अक्षरों के नाम से प्रसिद्ध एक टूर्नामेंट ने देश को हिला कर रख दिया है. क्या नेता क्या अभिनेता सभी इसमें शामिल है. बात एक नेता की करते है वो न तो शशि थरूर जैसे छोटे नेता हैं और न केरल जैसे छोटे से राज्य से संबंध रखते हैं. हम बात कर रहे है शरद पवार की. जिनके पास पूरे भारत का पेट भरने की जिम्मेवारी है. कृषि मंत्री जो ठहरे. जितना ध्यान कृषि मंत्री खेल पर देते हैं उतना शायद ही कृषि पर भी देते हो. शरद पवार को उन लाखों किसानों की याद नहीं आती जिन्होंने इसलिए खुदखुशी की क्योंकि सरकारी नीतियों ने उन्हें कर्जदार बनाया और उनकी सरकार ने उनके कृषि मंत्री ने उनकी परवाह नहीं की. ये इस देश में ही संभव है. लाखो-लाख किसानों की खुदखुशी को भुलाकर कृषि मंत्री आईपीएल के विवाद में इस तरह फंसे हुए है कि कैमरे की भीड़ में उनका चेहरा तक नजर नहीं आता है. हमने कभी कृषि मंत्री को किसानों से घिरे हुए नहीं देखा. हमारे कृषि मंत्री का दो चेहरा है एक चेहरा सुपरहिट है तो दूसरा चेहरा सुपर फ्लॉप है. शरद पवार का हिट चेहरा है बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के अध्यक्ष का, जिसमें धन तो अपार है और शोहरत की कमी नहीं. आज बीसीसीआई पूरी दूनिया का सबसे मुनाफे वाली खेल संस्था है. यह संस्था आज तक घाटे में नहीं गयी. और यही शरद पवार यानि कृषि मंत्री है जिनकी ओर पूरे भारत के किसान मुंह ताकते खड़ी है कि कहीं कोई योजना कृषि को उबारने के लिए हमारे कृषि मंत्री बनाएं. जितना शरद पवार खेल के लिए करते है उतना कृषि के लिए क्यों नहीं करते. शायद इसलिए की किसान गरीब हैं आज तक कोई किसान ललित मोदी जैसा नहीं हुआ. शरद पवार को अपने देश के किसानों से कोई मतलब नहीं है. आम जनता की बात करे तो इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती कि देश का किसान किन हालातों में अन्न उपजा रहा है. देश की जनता को तो बस पेट भर खाना मिल जाए बस और क्या जेब में आईपीएल देखने के लिए तो पैसा है ही.
कभी कभी मन में एक सवाल उठता है कि शायद शरद पवार को कृषि मंत्री से ज्यादा मजा क्रिकेट की अध्यक्षी में आता है. महंगाई बढ़ रही है तो शरद पवार बीच-बीच में ऐसा बाण मार देते हैं कि महंगाई और बढ़ जाती है. आईपीएल मैच रात के समय हो रहे है. रात के समय पूरा का स्टेडियम ऐसा जगमगाता है मानो दिन हो गया हो. कभी शरद पवार ने किसानों के घर जाकर देखा है कि वो किस माहौल में जी रहे हैं आज भी किसानों को बिजली नहीं पहुंची है. जितना पैसा स्टेडियम की बिजली पर खर्च होता है उससे एक गांव रौशन हो सकता है. आप मैच दिन में क्यों नहीं कराते.
मुद्दे से भटकने का हमारा कोई इरादा नहीं है हमने सुना है कि सरकार किसानों को बीपीएल कार्ड दे रही है फायदा क्या होगा. बीपीएल कार्ड से ज्यादा तो पूरे देश में आईपीएल कार्ड है अर्थात आईपीएल टिकट है. मुझे लगता है इस आईपीएल-3 में जितने टिकट बिके है उतने किसानों के पास बीपीएल कार्ड नहीं होंगे. महंगाई के लिए सरकार यानि पवार सरीखे मेंत्री उत्पादन क्षमता को जिम्मेवार ठहराते हैं. एक तरह से यह बयान किसानों के लिए गाली देने के समान है. आज भी भारत कृषि के लिए मानसून पर निर्भर है. सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं है. तो किसान उत्पादन कैसे करेगा. भई यह आईपीएल तो नहीं है ना जो कहीं भी खेला जा सके चाहे दक्षिण अफ्रिका में ही क्यों ना हो. आईपीएल में धन तो वहां भी पैदा होता है और यहां भी पैदा होगा. हम भूल जाते हैं कि यह भारत है जो समस्याओं से लड़कर विकास के पथ पर बढ़ रहा है. कृषि मंत्री शरद पवार जब तक कृषि मंत्री है और बीसीसीआई अध्यक्ष है तब तक जान लिजिए सिर्फ क्रिकेट का ही विकास होगा किसानों का नहीं.
-चंदन कुमार साहू
संपादक


पूरा पढ़े..

Read more...

ये हिन्‍दूस्‍तान के खिलाफ है।

भारत में रहकर यहां की संस्कृति को समझना काफी मुश्किल है. जहां भारत में विभिन्न जाति के लोग समय-समय पर आरक्षण की बात करते हैं. वहीं एक समुदाय ऐसा है जो बगैर किसी प्रयास के आरक्षण का लाभ उठाता आ रहा है. कहने को तो आरक्षण सिर्फ उन्हें ही मिलती है जो वर्ग पिछड़ा हुआ है या उपेक्षा का शिकार है. मुस्लिम आरक्षण पर काफी बवाल मचा हुआ है. भाजपा सहित कई राजनीतिक पार्टियां इसके विरोध में हैं. एक बात सोचनीय है कि जिस राज्य में मुस्लिम पिछड़े हुए हैं या कम है वहां उन्हें अल्प संख्यक का दर्जा प्राप्त है. वो सारी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं. लेकिन आज तक ये किसी ने नहीं सोचा कि उन हिन्दुओं का क्या, जो कश्मीर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय में रहते और उन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त नहीं है.
विश्व में लगभग 57 इस्लामिक देश है आप एक देश बताएं जो हज पर राजसहायता यानि सब्सिडी देता हो?उल्टे भारत में हिन्दूओं के साथ अन्याय हो रहा है. हज पर सब्सिडी और अमरनाथ यात्रा, या वैष्णव देवी जैसे यात्राओं पर कोई छूट नहीं दी जाती है. हिन्दूस्तान में रहकर हिन्दूओं से सौतेला व्यवहार करते हैं हमारे देश के नेता. क्या आप एक ऐसा इस्लामिक देश बता सकते हैं जहां हिन्दूओं को विशेषाधिकार दिए गए हो जैसे भारत में प्राप्त है. एक बात और भारत के आजादी से लेकर आज तक के इतिहास पर नजर डाले तो मालूम पड़ता है कि कई ऐसे नेता जो हिन्दू नहीं थे. फिर भी राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक के पद उन्हें दिए गए. ऐसा केवल भारत में ही संभव है. परन्तु आप एक भी मुस्लिम देश नहीं बता सकते जहां पद प्राप्त हुआ हो. क्या कोई गैर मुस्लिम कश्मीर का मुख्यमंत्री बन सकता है नहीं?. आज भारतीय मुसलमान विश्व पट पर छा रहे हैं. ऐसा तभी संभव है जब उन्हें सुविधाएं प्राप्त होते हैं. क्या कोई गैर मुस्लिम, मुस्लिम देश में रहकर ऐसा सोच सकता है. आज जब हमारे नेता आरक्षण की बात करते हैं तो शायद उन्हें इन बातों का ध्यान रखना चाहिए. आरक्षण गरीबी दूर करने का माध्यम नहीं है बल्कि लोगों और समाज में द्वेष फैलाने का माध्यम भर है.
पूरा पढ़े..

Read more...

राष्ट्रपति का चुनावी अभिभाषण

बजट के पूर्व राष्ट्रपति का अभिभाषण एक चुनावी घोषणा जैसा नजर आता है. राष्ट्रपति का भाषण पिछली बार 40 मिनट का था, लेकिन इस बार 50 मिनट का हो गया. कारण भाषण को जान-बूझ कर विकासात्मक बनाया गया. इतने लम्बे भाषण में आम आदमी और महंगाई गौण हो गया. राष्ट्रपति के अभिभाषण में इतना कुछ था कि लगा केन्द्र सरकार के जितने भी विभाग हैं, उन्होंने अपनी-अपनी उपलब्धियों को एक कागज पर उतार कर राष्ट्रपति को दे दिया हो और इसे राष्ट्रपति पढ़ती चली गयी. सबसे मुख्य बात यह रही कि पहली बार किसी राष्ट्रपति ने मेरी सरकार (कांगे्रस) शब्द का इस्तेमाल किया. वो भी एक-दो बार नहीं पूरे 30 से ज्यादा बार. कुछ बातें सराहनीय रहीं जो आम आदमी से जुड़ी लगीं, बीपीएल परिवार को 25 किलो अनाज देने की घोषणा की जाएगी. मागरेगा (महात्मा गांधी रोजगार गारंटी) के तहत सभी लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. एक बात और सोचनीय रही कि सरकार आदिवासियों और दलितों को लेकर काफी चिंतित हैं. लेकिन राष्ट्रपति ने अपने भाषण में जान बूझ कर उन चीजों को दोहराया, जिससे आम जनता का कोई वास्ता ही नहीं है. राष्ट्रपति कहती हैं कि पाकिस्तान के साथ बात की जाएगी, चन्द्रयान पर काम शुरू हो चुका है, 1 अप्रैल 2010 से अविनार्य शिक्षा कानून लागू किया जाएगा. 2020 तक गंगा में गंदा पानी गिरना बंद हो जाएगा. सरकार काले धन को वापस लाने के लिये आयकर कानून में बदलाव करेगी. एनआरआई भारतीयों को रिझाने के लिये 2014 तक उन्हें भी वोट देने का अधिकार दिया जाएगा. एक और काम जो संप्रग के लिये और देश में आतंक को रोकने के लिये महत्वपूर्ण है, उपलब्ध होना प्रारम्भ हो जाएगा. राष्ट्रपति के अभिभाषण में एक बात चौंकाने वाली थी. उन्होंने कहा कि अगर महंगाई बढ़ती है तो पूरे देश के किसानों को फायदा होगा. शायद इसलिये सरकार महंगाई रोकना नहीं चाहती है. राष्ट्रपति महोदया एक बात भूल गयी कि महंगाई की सबसे ज्यादा मार किसानों को ही पड़ी है. आज भी रोजगार गारंटी कानून लागू हुए 5 साल हो गये, लेकिन आज भी आम आदमी तक रोजगार नहीं पहुंचा है. विपक्ष इस भाषण की प्रतिक्रिया देते हुए कहता है कि इससे माफियाओं और बिचौलियों को फायदा हुआ है. एक बात तो साफ है कि राष्ट्रपति का यह अभिभाष विश्वसनीयता पैदा नहीं करती है.
संपादक
चंदन कुमार.

पूरा पढ़े..

Read more...

पुणे विस्फोट के बहाने


केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देश के कुछ शहरों में शहरों में आतंकी हमले की आशंका जताने के बाद भी जिस प्रकार पुणे के एक बेकरी में विस्फोट हुआ उससे वस्तुस्थिति का अंदाजा होता है. इससे स्पष्ट है कि चेतावनी के बाद भी अब तक लोग पूरी तरह सजग नहीं हुए है तथा वे सीखते जरूर है पर हाथ जला लेने के बाद. यह स्थिति निश्चय ही बेहतर नहीं कही जा सकती पर सच्चाई यही है तथा इस पर राजनीतिक लाभ हानि के हिसाब से बयानबाजी करने की बजाए व्यवस्था को और चुस्त एवं प्रभावशाली बनाए जाने पर बल दिया जाना चाहिए.
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद इसे काफी गंभीरता से लिया है तथा मामले की तेजी से जांच के लिए केन्द्र एवं महाराष्ट्र सरकार को समन्वित तथा कारगर कार्रवाई का निर्देश दिया है. जबकि विपक्षी पार्टियां खासकर भाजपा एवं वामदलों ने सरकारी तंत्र की खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता पर सवाल खड़ा किया है. जाहिर है विपक्ष इसके पीछे खुफिया तंत्र की नाकामी मानता है जबकि केन्द्रीय गृहमंत्री पी चिदम्बरम ने दो टूक कहा कि पूणे विस्फोट के पीछे खुफिया नाकामी नहीं है. वैसे कुछ लोग इसके लिए राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं. उनकी नजर में राज्य सरकार ने खुफिया रिपोर्ट को गंभीरता से नहीं लिया जबकि सरकार का कहना है कि संभावित निशानों पर सुरक्षा उपाय किए गए थे जाहिर है यहां जो कुछ हुआ वह धोखे से रखे गए बम के कारण हुआ. दरअसल सुरक्षा व्यवस्था की अपनी सीमा है. महत्वपूर्ण संबंधित ठिकानों एवं व्यक्तियों की सुरक्षा तो संभव है पर हर समय, हर जगह सुरक्षाबल की व्यवस्था संभव नहीं है. यानि सुरक्षा मामले में सुरक्षाबलों के साथ ही आम जनता की अहम भूमिका है. इसमें सजगता एक अहम मामला है. यदि सभी लोग इस खतरे के प्रति सजग हो तो स्थिति को बहुत हद तक काबू में लाया जा सकता है. लावारिश वस्तुओं को नहीं छूना तथा इसकी सूचना जांच एजेंसियों को देना ऐसी चीज है जिसका पालन हर हाल में किया जाना चाहिए. खासकर जब वह क्षेत्र किसी कारण से खास हो तथा आतंकियों के लिए आसान टारगेट हो. यदि खुफिया सूचना के हिसाब से वह क्षेत्र संवेदनशील हो ऐसे में जिम्मेवारी और बढ़ जाती है. पर दुर्भाग्यवश पूणे में ऐसा नहीं हुआ.
मुंबई के कोरेगांव पार्क स्थित वह बेकरी यहूदी प्रार्थना सभा एवं ओशो आश्रम के कारण भी निशाने पर था. आतंकवादियों के निशाने पर होने के कारण पुलिस ने उस क्षेत्र में जांच की थी. जाहिर है वस्तुस्थिति को भांप आतंकवादियों ने प्रमुख केन्द्र की बजाए बेकरी जैसा आसान लक्ष्य चुना जहां लोग मनपसंद चीजें खाने आते है तथा भीड़-भाड़ के समय लोगों का ध्यान अन्य चीजों की ओर नहीं जाता. आतंकियों का यह अनुमान सही साबित हुआ. पुलिस बड़े लक्ष्य पर निगाह गड़ाए रही तथा आतंकवादियों ने अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण लक्ष्य को अपना निशान बना लिया. ठीक है कि इससे वे किसी बड़ा हादसा का अंजाम देने में कामयाब नहीं हुए पर फिर भी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर उन्होंने यह दिखा दिया कि वे इसमें सक्षम हैं. जाहिर है इससे अब सुरक्षा व्यवस्था की सारी रणनीति की नए सिरे से समीक्षा करनी होगी तथा व्यवस्था को और चुस्त करना होगा. इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि हर नागरिक इस मामले में जागरूकता का परिचय दे तथा सजग रहे.
विपक्ष अपनी धरदार व प्रभावशाली भूमिका निभाए इससे भला किसी को क्या एतराज हो सकता है. बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह जरूरी भी है. सरकार की कमजोरियों की आलोचना गलत नहीं कही जा सकती पर यह भी जरूरी है कि वह महज रस्मअदायगी नहीं हो तथा महज आलोचना के लिए आलोचना नहीं हो. इसके कारण भारत पाकवात्र्ता को निशने पर लेना सही नहीं होगा.
भाजपा भारत-पाक वार्ता शुरू किए जाने के विरूद्ध है तथा उसने इस मुद्दे पर खुलकर सरकार की आलोचना की है. निश्चत ही यह काफी संवेदनशील मामला है. सरकार इस मुद्दे पर अडिग रही है कि जब तक पाक भारत विरोधी आतंकवादियों के विरूद्ध समुचित कार्रवाई नहीं करता उसके साथ वार्ता बहाल नहीं की जानी चाहिए. यह गलत भी नहीं है पर इस महाद्वीप में आतंकवाद की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए 'डेडलॉकÓ की स्थिति भी बुद्धिमत्ता पूर्ण नहीं मानी जा सकती. चुप बैठकर उस दिन का इंतजार नहीं किया जा सकता जब पाकिस्तान खुद की लगाई आतंकी आग में जलकर खाक हो जायेगा. पाकिस्तान का पतन भारत के लिए कोई राहत की बात नहीं होगी क्योंकि अफगानिस्तान का अंजाम हम सबके सामने है. अत: महज चुप्पी खुद में समस्या का समाधान नहीं है. सारे बिन्दुओं को ध्यान में रखकर ही बात कना बेहतर होगा. ऐसे मुद्दे पर राजनीति करना तो किसी भी तरह से अच्छा नहीं होगा.
आलेख - चदंन कुमार, जमशेदपुर
मेरे आलेख यहां भी पढे



पूरा पढ़े..

Read more...

कितने बचे हैं गांधी?


कल महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथी थी. लेकिन याद कितने लोगों ने किया ये तो पता ही है आपको. आज देश की स्थिति यह है कि चौक चौराहों पर गांधी जी की प्रतिमा एक्का दुक्का देखने को मिलती है. देश में सड़कों के नाम तो गांधी चौक, गांधी मार्ग, महात्मा चौक मोहल्लों के नाम गांधीनगर हैं लेकिन क्या फायदा आज जो युग है उससे तो लगता है कि लोगों को गांधी गिरी से कोई लेना देना नहीं है लेना देना भी तभी होगा जब कोई काम जोर जबरदस्ती से नहीं की जा सकें तो वो काम शांति से करने में ही भलाई समझते हैं आखिर पुलिस के डड़े कौन खाये. बात करते करते कहीं हम मुद्दों से न भटक जायें. इससे पहले मैं आपको बतलाना चाहता हूं की उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में गांधी जी की प्रतिमा से ज्यादा मायावती जी की प्रतिमा नजर आयेंगी. कहने को तो ये मायावती का ड्रीम प्रोजेक्ट है लेकिन क्या कहें लखनऊ में तो पार्क में हाथी ही हाथी नजर आ जाती है. इतना पैसा अगर गरीबों पर खर्च की होती तो आज उत्तर प्रदेश का कोई भी गरीब भुखे पेट नहीं सोता. एक बात तो समक्ष में नही आ रही है कि मायावती क्या करना चाहती है. कुछ भी हो हमारे देश के महापुरूषों को तो नहीं भुलना चाहिए था. एक आद मुर्ति इन महापुरूषों की भी लगा देती तो इनका क्या बिगड़ जाता खैर मूर्ति से ही मनुष्यता की पहचान हो जाती तो अच्छे कर्म करता कौन.

पूरा पढ़े..

Read more...

मोबाइल है कि झुनझुना

जमशेदपुर : कल (19.01.2010) को मैं एक बैठक में गया. बैठक में अखिल भारतीय अधिकारी जी उपस्थित थे. वहां जाने के बाद ये एहसास हुआ कि अधिकारी जी की बौधिक से ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण मोबाइल की हो गया. कई बार मोबाइल बजा परंतु वो तो अखिल भारतीय अधिकारी थे. जो कुछ नहीं बोले वरना हम तो बोल ही देते. संघ के कुछ स्‍वयंसेवक ये कहते हुए सुने गये कि लगाता है सबसे बडे अधिकारी तो यही है जिनका दिन भर मोबाइल बजता ही रहता है. कुछ ही देर बाद ये पता चला की जिसने ये वाक्‍य बोला था उनका भी मोबाइल बोल पडा क्‍या करते कुछ तो करना ही था. बैठक में एक पिल्‍लर पर एक कागज चस्‍पा हुआ था जिसमें लिखा हुआ था please switch off your mobile. अगर ये बात हमारे बैठक में आने वाले कार्यकर्त्‍ता मान लेते तो शायद बैठक का स्‍वरूप कुछ और होता. खैर दुसरों की बुराई तो सब करते हैं. पूरा पढ़े..

Read more...

नेताओं अब भी वक्‍त है सुधर जाओं या.......


आज भारत को आजाद हुए पता नहीं कितने साल हो गये हैं लेकिन लगता है आज भी हम गुलाम हैं. नेता ही आजाद है कैस वो तो आप ही जानते होंगे. वो जेल जाते हैं तो जेल की आबो हवा बदल जाती है. कहने का मतलब है कि अगर हम जेल गये तो सूखी रोटी और पानी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. लेकिन अगर नेता अगर जेल गये तो, तो क्‍या तंदुरी रोटी और मिनरल वाटर. कैसा लगा मुंह में पानी तो जरूर आ ही गया होगा. तो फिर देर किस बात की आप भी नेता बन जाइयें हां लेकिन इमानदार नहीं कोई ऐसा नेता बनों जिससे आपका फायदा हो उदाहरण के तौर पर झारखण्‍ड के पूर्व मुख्‍यमंत्री को ही ले लिजिए हैं तो 5 फुट के और काम कर गये 4000 हजार करोड का क्‍या आप में है इतना दम नहीं ना आप तो इमानदारी से काम कर करके पूरी जिंदगी बीता देंगे फिर भी 4000 करोड तो क्‍या 4 लाख रुपये भी नहीं कमा पायेंगे. आपका तो पता नहीं लेकिन मैं पूरी तरह आसवस्‍त हूं. कहते हैं ना नेता ही हमारा विकास करेगा. क्‍या खाक विकास करेगा. किसी एक नेता का नाम बताइयें जिसने अपने क्षेत्र का विकास किया हो एक दो अपवाद को छोडकर. आपको जानकर आश्‍चर्य होगा कि उत्‍तरप्रदेश की मुख्‍यमंत्री की गांव सिर्फ नाम का ही गांव है वहां तो 2 लेन सडक हैं झोपडी ऐसी की महल भी सरमा जाय. नालियां तो आपको दिखेंगी ही नहीं, क्‍यों भाई.... क्‍योंकि अंडरग्राउंड नालिया बनी है. अगर बात की जाये झारखण्‍ड के मुख्‍यमंत्रियों की तो अब तक 7 मुख्‍यमंत्री हुए हैं किसी ने भी अपने क्षेत्र का विकास नहीं किया. तीसरी बार मुख्‍यमंत्री बने शिबू सोरेन ने अब तक अपने गांव की ओर मुंह उठा कर नहीं देखा. कहने को तो हम विकास कर रहे हैं लेकिन विकास का अर्थ ही स्‍पष्‍ट नहीं हो पाता है.


पूरा पढ़े..

Read more...

इस तश्‍वीर को देखें और अपनी राय दें


हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है लेकिन दुनिया के तमाम देशों में धर्म के नाम पर कई अपराध होते रहते हैं लेकिन हम उन्‍हें नजर अंदाज करते हैं. लेकिन भारत में इसे कुछ ज्‍यादा ही तुल दिया जाता है. आप अपनी राय स्‍वेच्‍छा से दें इसमें धर्म और जाति पा‍ती को दूर रखें.

संपादक
संघ साधना पूरा पढ़े..

Read more...

पासवान बंद करो बकवास

पूर्व केंद्रीय मंत्री लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बजरंग दल पर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले लालू यादव समेत देश के कई नेता कह चुके हैं लेकिन सोचने वाली बात यह है कि ऐसा बयान सिर्फ वहीं लोग कहते है जो बेकार में अपनी पब्‍लिसिटी कराना चाहते हैं. वैसे भी अभी इनका कुछ काम धाम तो रह नहीं गया है. तो करे क्‍या गाहे बगाहे लगे रहते हैं.
पटना के गांधी मैदान में आरएसएस की शाखा की निंदा और उसका विरोध करते हुए पासवान ने कहा कि करीब दो दशक के बाद आरएसएस के बिहार में इस जमाव़डे के लिए प्रदेश की नीतीश सरकार जिम्मेदार है। पासवान ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में सरकारी खर्च पर आरएसएस की शाखाएं लगाई गईं और उसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित बिहार सरकार में शामिल भाजपा के कई मंत्री शामिल हुए। मैं एक बात और कहना चाहता हूं कि आरएसएस इतनी छोटी संस्‍था नहीं है कि उसके पास इतने बडे कार्यक्रम करने के लिए सरकारी पैसे की जरूरत पडे, संघ जो भी करता है अपनी दम पर करता है और उसे ना समझने वाले आप जैसे छोटे मोटे दल के नेता ही हैं और कुछ नहीं. वैसे तो संघ को पूरी दुनिया जानती है, बापू की हत्या के लिए जिम्मेदार नाथूराम गोडसे को आरएसएस का सदस्य बताते है जबकि यह प्रमाणित हो चुका है कि नाथूराम गोडसे सिर्फ एक बार ही संघ की शाखा पर आये थे, उ़डीसा में ईसाई समुदायक के लोगों की हत्याओं के पीछे संघ का हाथ नहीं था बल्कि वहां की जनता ने ऐसा किया था, किसी भी धर्म के धर्म गुरु की हत्‍या होने पर क्‍या हत्‍यारा को छोड देंगे नहीं ना तो उडिसा की जनता ने भी छोडा नहीं बल्कि ईसाईयों को खदेड खदेड कर मारा, कारण कोई भी पासवान के कहने पर इतना बडा संगठन बंद हो जाये तो आपकी पार्टी को कौन बचाऐगा, इसलिए पहले अपनी स्थिति सुधारे फिर दूसरे के बारे में कहे पासवान जी.


पूरा पढ़े..

Read more...

नहीं चाहिए आतंकवादी सजा आप ही दे दो.....

कहने को तो भारत में कोई भी क्राइम करके दूसरे देश भाग जाता है. लेकिन आतंकी या आतंकवादी कोई भी हो वो पकडा अवश्‍य जाता है. पकडने का काम हम नहीं दूसरे देश की पुलिस करती है फिर पकडाने के बाद हमारी देश के पुलिस प्रर्त्‍यपण करने को कहती है. यानि सीधे शब्‍दो में हमे सौप दो आतंकवादी. पहला सवाल तो जब हम पकड नहीं सकते तो दूसरे देश से मांगते क्‍यों है और दूसरा सवाल है अगर पकड लेते है तो उसे सजा क्‍यो नहीं देते. इसलिए की भारत में सजा हो ही नहीं सकती है. आप ही बताओ आज तक किसे सजा हुई है मेरा मतलब है किसी आतंकवादी, नेता, भ्रष्‍टाचार के आरोपी किसी को भी तो नही हुई.
बात तब की करते है जब हमारे देश सबसे बडे लोकतंत्र पर हमला हुआ था. यानि संसद भवन पर सारे नेता मरते मरते बचे थे. वो तो शुक्र है हमारी पुलिस उस समय जाग गयी वरना कौन हमारे नेताओं को कौन बचाता. नेता बच गए और बेचारे पुलिस वाले मारे गये. कहना तो नहीं चाहता फिर भी दिल मसोस कर रहने से कोई फायदा नहीं है. ये सच्‍चाई है मै गिना सकता हूं वे सभी आरोपी जिन्‍हे अभी तक कोई सजा नहीं मिली. तो गिनते रहिये
.

1. अफजल गुरू - 2001 में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू जिसको देश की सर्वोच्च अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी उसकी राष्ट्रपति से क्षमादान याचिका की स्थिति पूर्ववत जैसी है। सूचना के अधिकार के तहत मुम्बई निवासी वत्स राज ने गृहमंत्रालय से यह जानना चाहा था कि अफजल गुरू की याचिका की वास्तविक स्थिति क्या है। अफजल गुरू ने कुछ दिन पहले एक चौकाने वाला बयान दिया था, यदि एल के आडवाणी देश के प्रधानमंत्री बन जायेगे तो उसकी याचिका पर जल्दी फैसला हो जायेगा। उसकी क्षमा याचिका सरकार के पास 20, अक्टूबर 2006 से पड़ी है। उस पर कोई निर्णय नही हो पया है। मतलब फांसी की कोई गुनजाईस नहीं है.


2. दाउद इब्राहिम - अंडरवर्लड में माना जाता है कि दाऊद ही अंडरवल्‍ड का माफिया है । 2001 तक दाऊद दुबई में ही रहता था। पर 2001 में world trade centre पर हुए आतंकवादी हमले के बाद दुनियाभर में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने आतंकवाद के खिलाफ दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस वक्त तक दाऊद भी एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा चुका था, क्योंकि 12 मार्च 1993 को हुए मुंबई बमकांड में उसकी भूमिका की बात भारत सहित अन्‍य देशों को भी पता है. इसे भी आज तक पकडा नहीं जा सका है लेकिन समय समय पर इसे भारत को सौंपने की बात होते रहती है. शुक्र है सौंपा नहीं, नहीं तो वह भी एयरकंडिसन जेल में हवा खा रहा होता. और फांसी तो दूर की बात है.

3. आमिर अजमल कसाब - ये नाम को कौन भूल सकता है, मुंबई वासियों के लिए तो ये नाम आतंक की दूसरा नाम है. पिछले नवम्‍बर में इसने और 9 आतंकव‍ादियो ने मिलकर जिस तरह पूरे मुंबई में तबाही मचाई थी. भारत ने इसे तो पकड लिया लेकिन सजा नहीं दे पा रही है. और मजे की बात ये है कि इस आतंकवादी के रख रखाव के लिए अब तक करोडो रुपये खर्च कर चुकी है.
इसे भी अब तक सजा नहीं मिली है.

भारतीय संविधान सबके लिए एक समान है लेकिन हमारी देश्‍ा की सरकार या कोर्ट क्‍यों भुल जाती है कि आतंकवादी और देशद्रोही को सजा देना उनकी पहली प्राथमिकता है. गरीब तबके और उपर तक पहुंच ना रखने वाले लोगों को आसानी से सजा मिल जाती है. भई हम तो आम जनता है जो कुछ नहीं जानता है. जानता है तो बस यही की हम हिन्‍दुस्‍तानी....हम हिन्‍दुस्‍तानी.....

संपादक
चंदन कुमार



पूरा पढ़े..

Read more...
Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP