राम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

विकसित होंगे राम के वनवास स्थल

गांधीनगर : मान्यता है कि भगवान राम ने 14 साल के वनवास के दौरान गुजरात के डांग जिले में भी कुछ समय व्यतीत किया था। गुजरात सरकार ने अब इन स्थलों को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। आगामी बजट में इस योजना के लिए अलग से प्रावधान किया जाएगा।
गुजरात के पर्यटन मंत्री जयनारायण व्यास ने बताया कि डांग की ऐतिहासिक भूमि पर राम मार्ग बनाया जाएगा। यह राम मार्ग यहां स्थित सीता वन, राम सरोवर, शबरीधाम, अंजनि कुंड और अंजनि पर्वत से होकर गुजरेगा।
यहीं हुआ था हनुमान का जन्म! : किंवदंतियों के अनुसार हनुमान का जन्म गुजरात स्थित अंजनि कुंड के करीब हुआ था। जब वे मूर्छित लक्ष्मण के लिए जड़ी-बूटियां ले जा रहे थे, तभी उनमें से कुछ जड़ी-बूटियां डांग क्षेत्र में गिर गई थीं।
इसी स्थल को डांग में अंजनि पर्वत के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि डांग के उनाई में एक स्थल पर सीताजी स्नान करती थीं। इस स्थान पर पानी नहीं था, लेकिन भगवान राम ने बाण चलाकर यहां से पानी निकाला था। आज भी उनाई कुंड में पानी का प्रवाह निरंतर बना रहता है।
साभार : भास्‍कर.कॉम

पूरा पढ़े..

Read more...

राम पूरी दुनिया के भगवान


कानपुर। राम केवल हिंदुओं के ही नहीं, मुसलमानों, अंग्रेजों, रूसी, चीनी सहित पूरे विश्व के भगवान हैं। धर्म के नाम पर गीता हिंदुओं ने सीने से लगा ली और मुसलमानों ने कुरान। इंसान ने इंसान को पहचानने की कोशिश नहीं की। हम अगर राम को समझते, तो मतभेद नहीं होते। मंदिर -मस्जिद की लड़ाई नहीं होती।

मानस संगम के 41वें वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय नवीन एवं नवीकृत ऊर्जा मंत्री डा. फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि धर्म के नाम पर दुश्मन हम बने और नाम भगवान का लिया। हमें यह समझना होगा कि राम और अल्लाह को जनता के वोट नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि विकसित देशों ने दुनिया का बेड़ा गर्क कर दिया। अब कोपनहेगन में दुनिया को बचाने के लिए बैठे हैं। यहां भी छोटे व विकासशील देशों पर दबाव बनाया। ऐसे देशों को समझ लेना चाहिए कि भारत बनेगा, तो दुनिया बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्यों की सरकारें विकास के लिए आगे आयें। उन्होंने उत्तार प्रदेश सरकार से साफ कहा कि वे विकास के लिए एक कदम बढ़ायें, दस कदम बढ़ाने के लिए हम तैयार हैं। अगर उत्तार प्रदेश सरकार विकास के लिए एक कदम भी नहीं उठाना चाहती, तो ग्यारहवां कदम भी हम उठाने को तैयार हैं। कोयला राज्यमंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब क्या है, यह मानस संगम में आकर पता चलता। गंगा-जमुनी तहजीब जितनी मजबूत होगी, देश उतना ही विकसित और मजबूत होगा। उन्होंने मानस संगम द्वारा राष्ट्रीय एकता, साहित्यक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए संस्था के संस्थापक व कार्यक्रम संयोजक बद्री नारायण तिवारी के प्रयासों को सराहा।

स्वागताध्यक्ष सांसद महेंद्र मोहन ने कहा कि देश में बिजली की सख्त जरूरत है। बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए अन्य स्त्रोतों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने डा. फारूखअब्दुल्ला के प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कथावाचक उमाशंकर व्यास ने की जबकि संचालन डा. प्रदीप दीक्षित ने किया।

सूफियाना अंदाज पर फिदा हुए लोग

कानपुर। देश के अन्य भागों की तरह कनपुरियों को भी नेशनल कान्फ्रेंस के संरक्षक डा. फारूक अब्दुल्ला का मजहबी तहजीब और सूफियाना अंदाज भा गया। साहित्यिक व सांस्कृतिक मंच से संबोधन के दौरान डॉ. अब्दुल्ला अपने को रोक नहीं सके। उन्होंने भजन सुनाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।

मेरे राम, मेरे-मेरे राम,

किस गली गयो मेरे राम,

वन-वन ढूंढबो, गली-गली ढूंढो,

किस गली गयो मोरे राम-मोरे श्याम..।


पूरा पढ़े..

Read more...
Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP