यात्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
यात्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हरियाली तीज पर हिंडोले में झूलेंगे ठाकुरजी


मथुरा। ब्रज में इन दिनों हरियाली तीज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
ब्रज मंडल में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन लोग अपने घरों में झूला बनाकर ठाकुरजीको झुलाते हैं। तीज के गीत गाए जाते हैं। घरों और मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है। कुछ मंदिरों में तो ठाकुर जी को सोने के हिंडोलों [झूलों] में झुलाया जाता है। इस अवसर पर ठाकुरजीके दिव्य स्वरूप के दर्शन पाने के लिए देश-विदेश से काफी संख्या में श्रृद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं की भारी तादाद को देखते हुए मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। वृंदावन के विश्वविख्यात ठाकुर बांके-बिहारी मंदिर में केवल एक बार हरियाली तीज के अवसर पर ही ठाकुर जी को सोने व चांदी से बने हिंडोलों में झुलाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु को जितने निकट से ठाकुरजीके दर्शन होते हैं, उतने अन्य दिनों में नहीं होते। यह एक मात्र अवसर होता है जब भगवान गर्भगृह से निकलकर जगमोहन के निकट आ विराजते हैं। श्री बांके बिहारी मंदिर के हिंडोले हरियाणा के बेरी गांव निवासी सेठ हरगुलालने बनवाकर 1947में मंदिर को भेंट किए थे। तभी से हरियाली तीज के अवसर पर ठाकुरजीको इन हिंडोलों में झुलाया जाता है। हिंडोलों के निर्माण का इतिहास काफी रोचक है। बनारस से आए कारीगरों ने टनकपुरके जंगलों से मंगाई शीशम की लकडी को दो साल तक सुखाया, ताकि उसमें जरा भी नमी न रहे। उसके बाद हिंडोलों का निर्माण शुरू हुआ। ये हिंडोले इतने मजबूत और भारी हैं कि इनके एक हिस्से को उठाने के लिए छह या सात मजदूरों को लगना पडता है। हिंडोलों को फिट करने का काम आज भी हरगुलालके वंशज ही करते हैं।

वृंदावन के अलावा मथुरा के द्वारकाधीशमंदिर में भी भगवान को स्वर्ण जडित हिंडोलों में झुलाया जाता है।

तीज के मौके पर वृंदावन में ही दक्षिण शैली के सबसे विशाल श्रीरंगनाथमंदिर में भगवान के दर्शन स्वर्ण हिंडोलों में कराए जाते हैं। वहां यह परंपरा एक सदी से भी अधिक समय से निभाई जा रही है। वर्षो मंदिर के प्रबंधक का दायित्व निभा रहे भृगुदत्ततिवारी बताते हैं कि ठाकुर रंगनाथ मंदिर के हिंडोलों का वजन करीब एक कुंतल के बराबर है। वहां हरियाली तीज से लेकर पूर्णमासी तक हिंडोले में भगवान के दर्शन होते हैं।
वृंदावन के अलावा मथुरा के द्वारकाधीशमंदिर में भी भगवान को स्वर्ण जडित हिंडोलों में झुलाया जाता है। मंदिर के सलाहकार राकेश चंद्र चतुर्वेदी बताते हैं कि सौ वर्ष पहले बने इन हिंडोलों की लागत करीब डेढ लाख रुपये आई थी। उस समय सोने की कीमत मात्र 17रुपये तोला थी।
ब्रज में सोने चांदी के हिंडोलों के अलावा राजस्थानी राजा टोडरमलद्वारा बरसाना की पहाडी पर बनवाए गए पत्थर के हिंडोले भी दर्शनीय हैं, जो सबसे प्राचीन हैं। ब्रज के राजा ठाकुर बलदेव के मंदिर में हिंडोले झुलाने के बजाय वास्तविक प्रतिमा के समक्ष हिंडोला रखकर उसके मध्य दर्पण रख दिया जाता है और उसमें पडने वाली अचल प्रतिमा की छवि को झूला झुलाया जाता है।
पूरा पढ़े..

Read more...

वैष्णो देवी में दर्शन के लिए एक और गुफा मार्ग पर काम शुरू

जम्मू।। भविष्य में हरेक वर्ष पवित्र वैष्णो देवी में करोड़ों तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने बृहत योजना बनाई है और तृतीय गुफा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है ताकि श्रृद्धालुओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सुविधा हो। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज द्विवेदी ने बताया, 'वैष्णो देवी आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं और हमने तीसरे गुफा मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में प्रति वर्ष एक करोड़ तक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावनाओं को देखते हुए बोर्ड ने विस्तृत योजनाएं बनाई हैं। द्विवेदी ने बताया कि तृतीय गुफा मार्ग के तैयार हो जाने से आमतौर पर लगने वाली श्रृद्धालुओं की भीड़ सामप्त हो जाएगी। मौजूदा समय में गुफा के अंदर भग्वान के दर्शन के लिए केवल पांच सैकंड का समय मिलता है। इनमें से कईयों की शिकायत है कि उन्हें दर्शन ही नहीं हुए। तृतीय गुफा मार्ग के तैयार हो जाने से सभी श्रृद्धालुओं को कम से कम तीस सैकंड तक भग्वान का दर्शन करने को मौका मिलेगा।
साभार - नवभारत टाईम्स


पूरा पढ़े..

Read more...
Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP