महात्‍मा गांधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
महात्‍मा गांधी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

महात्मा गांधी को रंगीला, हिंदुओं को बताया दरिंदा

कुल्लू. कुल्लवी ग्रामोद्योग में बेची जा रही हिंदू देवताओं और देशभक्ति से जुड़ी साहित्यिक पुस्तकों में राष्ट्र विरोधी सामग्री होने के कारण ग्रामोद्योग प्रबंधन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामोद्योग में ऐसी करीब 600 पुस्तकें रखी गई हैं।

इनमें से एक ‘रंगीला गांधी’ नामक पुस्तक में बापू को गरीबों का शोषण करने वाला बताया गया है। वहीं हिंदुओं द्वारा गौ मांस भक्षण, धर्म के नाम पर दरिंदगी, धर्म निरपेक्षता बनाम सांप्रदायिकता, अस्पृश्य समाज, मुसलमानों पर आरोप निराधार, क्रीड़ा में लिप्त इंदिरा गांधी आदि पुस्तकों में सीधे तौर पर भारतीय समाज को निशाना बनाया गया है।

किताबों में हिंदू देवताओं और भारतीय नेताओं के खिलाफ भी जहर उगला गया है। ब्राrाणों के बारे में कहा गया है कि हिंदू पहले मांस का भक्षण करता था, लेकिन बौद्ध धर्म का मुकाबला करने के लिए उसने मांस खाना बंद कर दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को इसमें ‘रंगीला’ करार दिया गया है। मुसलमानों पर आरोप निराधार नाम की पुस्तक में मुसलमानों को हिंदुओं से बेहतर बताया है। हिंदू धर्म को कमजोर मानसिकता में जकड़ा हुआ बताया है। रामायण को भी ‘कोरी बकवास’ करार दिया है।
राम, लक्ष्मण और सीता के बारे में भी अनर्गल बातें लिखी गई हैं। हैरानी की बात तो यह है कि एक हफ्ते से यह भ्रामक सामग्री यहां बेची जा रही है। पुस्तकों के प्रकाशन फरीदाबाद, श्रीनगर, दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के हैं। ज्यादातर किताबें जालंधर के एसआर बाली प्रकाशक की हैं। किताबों में ईसाई धर्म की भी बड़ाई की गई है। ग्रामोद्योग का यह स्टॉल राम लाल कुल्लवी के नाम से है। कुल्लवी ने स्टॉल हंसन जैकेट हाउस को बेचा था। हंसन सोलन का रहने वाला बताया जा रहा है।
हिंदू संगठनों मे आक्रोश: इस प्रकरण से विहिप, आरएसएस, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। विहिप के महंेद्र ठाकुर और हरदीप ठाकुर ने कार्रवाई की मांग की है। एसपी केके इंदौरिया ने कहा कि स्टॉल की सभी पुस्तकों को जब्त कर लिया है। ग्रामोद्योग प्रबंधन के खिलाफ देशद्रोह और सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। स्टॉल चलाने वाला फरार है। विभिन्न हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को कुल्लू में प्रदर्शन कर बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।


पूरा पढ़े..

Read more...

..तो अब साबरमती के संत पर विवाद

लखनऊ । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में गाए जाने वाले गीत..दे दी आजादी हमें खड्ग, बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल..पर भी अब विवाद खड़ा हो गया है। यहां तक कि सार्वजनिक समाराहों में इसे न गाए जाने की अपील की जा रही है और सवाल उठाया है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने।
मंच के तत्वावधान में इन दिनों जो कार्यक्त्रम आयोजित हो रहे हैं, उसमें शामिल संघ प्रचारकों द्वारा इस गीत को न गाने की अपील की जा रही है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि यह गीत झूठ का पुलिंदा है और आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्लाह और राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों की शहादत का मजाक है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के उप्र-उत्तराखंड के संगठन समन्वयक महिरज ध्वज सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए स्वीकार किया, हा, यह सच है, यह गीत हम लोगों को स्वीकार्य नहीं है। इसीलिए हमने सभी स्कूल प्रबंधकों से भी अपील की है कि अगर उन्होंने अपने यहा नियमित प्रार्थना में इस गीत को शामिल कर रखा हो तो इसे कतई हटा दें। दूसरे अवसरों पर भी यह गीत नहीं बजना चाहिए और न ही गाया जाना चाहिए। जहा-जहा हमारे कार्यक्त्रम हो रहे हैं, वहा हम सार्वजनिक अपील कर रहे हैं कि इस गीत का पूरी तरह से बहिष्कार हो।
ऐसा क्यों, बकौल महिरज ध्वज सिंह, आजादी की लड़ाई बगैर खड्ग, ढाल के मिल गई, यह कहना सबसे बड़ा झूठ है। इतिहास को झुठलाने की यह काग्रेसी साजिश है। इस गीत के जरिए आजादी के बाद पैदा हुई पीढ़ी को हम यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि आजादी की लड़ाई गाधी जी ने बगैर खड्ग, ढाल के दिलवा दी। ऐसा करके हम हजारों वीरों की शहादत अपमान कर रहे हैं। उनके बलिदान को नकार रहे हैं।
उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई में गाधी जी के योगदान को नाकारा नहीं जा सकता, वह अविस्मरणीय है लेकिन इस गीत को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता।
साभार- Jagran.com

पूरा पढ़े..

Read more...
Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP