बंगलादेशी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बंगलादेशी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बांग्लादेश में भारतीय युवकों का पता नहीं

अगरतला : बांग्लादेश में अवैध रूप से घुसने के लिए वहाँ की जेल में भेजे गए दक्षिणी त्रिपुरा के कृष्णानगर गाँव के दो युवकों के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा है। आधिकारिक सू़त्रों ने आज यहाँ बताया कि बेलोनिया उपसंभाग के निवासी संजय भौमिक (20) और पिंटू देवनाथ (21) को नवंबर में बांग्लादेश में अवैध रूप से घुसने के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन्हें फेनी की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें एक माह के कारावास की सजा सुनाई थी। सूत्रों के अनुसार कैद की सजा पूरी होने के बाद दोनों को बांग्लादेश राइफल्स द्वारा भारत भेजा जाना था लेकिन दोनों के परिवारों को उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले को ढाका में भारतीय उच्चायुक्त के साथ उठाया गया है। बेलोनिया उपसंभाग बांग्लादेश सीमा से सटा हुआ है।
साभार - वेबदुनिया.कॉम


पूरा पढ़े..

Read more...

जमीन भारत का इजाजत बंगलादेश से

ढाका। भारतीय सीमा में स्थित बांग्लादेश के दाहाग्राम और अंगारपोटा क्षेत्र में बिजली पहुंचाने के लिए सीमा-पार केबल बिछाने पर सहमति बन गई है। यह भारत के कब्‍जे में है. लेकिन इसका पटटा बंगलादेश के पास है. बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, तीन बीघा गलियारे के रास्ते से भूमिगत बिजली केबल बिछाने का काम एक मार्च से शुरू हो जाएगा।
बांग्लादेश के लालमोनीरहाट जिले में स्थित दाहाग्राम और अंगारपोटा क्षेत्र तीन बीघा गलियारे के रास्ते से बांग्लादेश के बाकी हिस्सों से जुड़े हैं। इस छोटे से गलियारे पर भारत का अधिकार है,लेकिन इसे बांग्लादेश को पट्टे पर दिया गया है।
यह गलियारा भारत के कूच बिहार जिले में है और रोजाना दिन में हर दूसरे घंटे के अंतराल पर खुलता है।
पिछले महीने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा के दौरान इस बिजली समझौते पर दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर हुआ था।
बांग्लादेश की एक निजी कंपनी 16 मार्च तक बिजली केबल बिछाने का काम पूरा करेगी।
बीएसएस के अधिकारी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर यह काम 20 मार्च तक भी जारी रखा जाएगा।
इससे पहले लालमोनीरहाट के जिलाधिकारी और उपायुक्त मोहम्मद अलाउद्दीन फकीर की अगुवाई वाले पांच सदस्यीय बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल और कूच बिहार के जिलाधिकारी स्रीमोती महापात्रा की अगुवाई वाले पांच सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद इस पर सहमति बनी।


पूरा पढ़े..

Read more...

उप्र में 7 बांग्लादेशी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह में शामिल होने के आरोप में एक महिला सहित सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
जिले के नई मंडी थाना प्रभारी आरपी दूबे ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, ‘स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) से मिली जानकारी के आधार पर रविवार देर रात पुलिस ने बागो इलाके में दबिश देकर सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी बांग्लादेश के फैनी कटगांव और साईगुई जिलों के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सातों बांग्लादेशियों को भारत में नौकरी का झांसा देकर लाया गया था और इसकी एवज में उनसे पैसे लिए गए थे।‘
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में अवैध रूप से भारत में आए बांग्लादेशी मुजफ्फरनगर के अलग-अलग इलाकों में छुपे हुए हैं।
दूबे ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि ये आपराधिक पृष्ठभूमि से तो नहीं जुड़े हैं। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने स्वीकार किया है कि वे पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे


पूरा पढ़े..

Read more...
Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP