कहानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कहानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

ईमानदारी का पाठ

देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद सादगी और ईमानदारी के लिए शुरू से विख्यात थे। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान गांधीजी ने उन्हें


मीडिया प्रभारी बनाया। कांग्रेस की गतिविधियों की कौन सी खबर प्रकाशित होनी है, कौन नहीं, इसका निर्णय राजेंद्र बाबू को करना होता था। वह अखबारों में खबरें भी खुद ही पहुंचाते थे।

एक बार वह इलाहाबाद के लीडर प्रेस गए। उस समय लीडर प्रेस के संपादक सी वाई चिंतामणि थे। उनकी राजेंद्र बाबू से गहरी दोस्ती थी। जब राजेंद्र बाबू प्रेस पहुंचे तो गेट पर बैठे चपरासी ने कहा, 'इस समय आप उनसे नहीं मिल सकते। उनके पास कई नेता बैठे हुए है। आप को इंतजार करना पड़ेगा।'राजेंद्र बाबू ने अपना कार्ड उसे देते हुए कहा, 'ठीक है, यह उन्हें दे दो। जब वह खाली हो जाएंगे तो मुझे बुला लेंगे।' चपरासी ने कार्ड चिंतामणि की मेज पर रख दिया और चला आया। उस समय ठंड ज्यादा थी और हल्की बूंदाबादी भी हो रही थी। राजेंद्र बाबू भीग गए थे। कार्यालय के बाहर कुछ मजदूर अंगीठी जला कर आग ताप रहे थे। राजेंद बाबू भी वहीं बैठ गए।

काफी देर के बाद चिंतामणि की नजर उस कार्ड पर पड़ी। वह नंगे पांव दौड़ते हुए बाहर आए और उन्होंने चपरासी से पूछा, 'यह कार्ड देने वाले सज्जन कहां हैं?' चपरासी ने कहा, 'वहां बैठ कर आग ताप रहे हैं। मैंने उन्हें रोक लिया था।' चिंतामणि को देख कर राजेंद्र बाबू भी आ गए। दोनों गले मिले। चिंतामणि ने कहा, 'आज इसकी गलती से आपको बहुत तकलीफ हुई।' फिर वह चपरासी को डांटते हुए बोले, 'तुमने राजेंद बाबू को रोका क्यों?' राजेंद्र बाबू का नाम सुनते ही चपरासी कांपने लगा और माफी मांगते हुए बोला, 'मैंने आप को पहचाना नहीं साहब। मुझे माफ कर दें।' राजेंद्र बाबू बोले, 'तुमने कोई गलती की ही नहीं तो माफी क्यों मांगते हो। तुमने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाई है और आगे भी इसी तरह निभाते रहना।' पूरा पढ़े..

Read more...

कहानी -ठग का ग्रास

मक्का शरीफ की तीर्थयात्रा के लिए जब दो शहरी चलने लगे तो एक देहाती भी उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गया। चलते समय तीनों ने आपस में समझौता
किया कि मक्का पहुंचने तक खाने-पीने के सामान को बांट कर खाएंगे। धीरे-धीरे खाद्य सामग्री कम होती चली गई और अंत में इतनी कम पड़ गई कि उनके पास थोड़े से आटे के अलावा कुछ न बचा।

यह देखकर शहरियों ने एक दूसरे से कहा, हमारे पास बहुत कम आटा बचा है। हमारा देहाती साथी अधिक खाता है। ऐसा क्या करें कि वह आगे कोई रोटी न खा सके। उन्होंने परामर्श किया कि आटे की रोटी बना लेते हैं और फिर सो जाते हैं। और जो भी उस समय की अद्भुत चीज का स्वप्न देखेगा, वह रोटी खा लेगा। उन्होंने भोलेभाले देहाती को धोखा देने के लिए ऐसा सोचा था, परंतु यह भी सत्य था कि देहाती की भूख उन दोनों की भूख से अधिक थी और बंटवारे में मिले अपने हिस्से का भोजन खाकर भी वह भूखा ही रह जाता था। दोनों शहरियों ने एक मोटी रोटी बनाई और पकने के लिए रखकर वे गहरी नींद में सो गए। देहाती ने उनके विश्वासघात को भांप लिया था। वह आधी रात को उठा और आधी पकी रोटी खाकर सो गया।

एक शहरी जगा और उसने दूसरे साथी को आवाज दी। दूसरे ने जागकर पूछा, क्या हुआ। पहले शहरी ने कहा कि मुझे एक अद्भुत दृश्य दिखाई दिया। ऐसा लगा कि दो फरिश्तों ने स्वर्ग के द्वार खोले और मुझे ले जाकर परमात्मा के सामने खड़ा कर दिया। यह सुनकर उसके साथी ने कहा कि यह दृश्य अद्भुत है, परंतु मैंने देखा कि दो फरिश्तों ने मुझे पकड़ लिया और पृथ्वी को तोड़ते हुए मुझे नरक में ले गए।

देहाती ने दोनों की बातें सुनीं परंतु सोने का बहाना किए हुए लेटा रहा। शहरियों ने उसे जगाने के लिए आवाज दी। उसने हैरानी से पूछा, तुम कौन हो जो मुझे आवाज दे रहे हो। हम तुम्हारे साथी हैं, शहरियों ने उत्तर दिया। क्या तुम लौट आए हो, देहाती ने पूछा। तुम कहां से हमारे लौटने की बात कर रहे हो, उन्होंने पूछा। देहाती ने उत्तर दिया कि मैंने तो देखा कि दो फरिश्ते तुम दोनों में से एक को स्वर्ग में ले गए और दूसरे को नरक में। यह देखकर कि तुम दोनों अब नहीं लौटोगे, मैं उठा और रोटी खा गया। अब शहरी अपनी चतुराई पर आह ही पछता रहे थे।
(स्पेनिश कहानी)


पूरा पढ़े..

Read more...
Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP