पूर्व आरएसएस प्रमुख सुदर्शन का पुतला जलाते कांग्रेस नेता झुलसे

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व प्रमुख के. सी. सुदर्शन का पुतला जलाते समय नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय गुप्ता झुलस गए।

पुलिस के अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ श्री गुप्ता श्री सुदर्शन का पुतला जलाने चौराहे पर पहुंचे। पुतले पर पेट्रोल डालते समय कुछ छीटें उनके कपडों पर पड़े। पुतला जलाते समय उनके कपड़ों नें भी आग पकड़ ली जिससे वह झुलस गए।

उल्लेखनीय है कि आरएसएस के पूर्व प्रमुख के सी सुदर्शन ने सोनिया गांधी के खिलाफ अपशब्द कहे थे, जिसके बाद से वे कांग्रेसियों के निशाने पर हैं।

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP