युवाओं की पहचान कपड़े से नहीं, आदर्शो से : राम माधव


जालंधर.आज के युवाओं की पहचान कपड़ों से नहीं बल्कि उनके आदर्श से करनी चाहिए। अच्छाई-—बुराई का ज्ञान होने पर युवा खुद ही गलत मार्ग त्याग देता है। पंचनद शोध संस्थान जालंधर अध्ययन केंद्र की ओर से रविवार को ‘बदलते सामाजिक परिवेश में शाश्वत जीवन मूल्य’ के विषय पर गोष्ठी में मार्ग दर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव ने सामाजिक परिवेश पर विस्तृत प्रकाश डाला।


बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पुलिस कमिश्नर गौरव यादव ने कहा कि युवा अपने मूल्य को न भूले। संस्कृति जीने की कला सिखाती है, इसलिए संस्कृति की रक्षा जरूरी है। इस मौके पर डॉ. रजिंदर यादव, डॉ. आर.पी. भारद्वाज, बिग्रेडियर जगदीश गगनेजा, विक्रम अरोड़ा, कंकेश गुप्ता, आशुतोष वधवा, अरविंद धूमल, राज कुमार चौधरी, हिमांशु, अजय त्रेहन, कुलदीप भगत, अजय बांसल, विवेक महाजन, बलराज गुप्ता, अश्विनी लाल खन्ना, सतीश कपूर, नवल कंबोज, भाजपा नेता रवि महेंद्रू, ठाकुर बलवंत राय, बलदेव कत्याल, अनिल कालिया, इकबाल सिंह, महेश गुप्ता, प्रद्युन सिंह ठकुराल, पार्षद अजरुन पप्पी, अमरजीत सिंह अमरी, किशन लाल शर्मा शामिल थे।

साभार - दैनिक भास्‍कर

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP