'मुसलमानों के लिए भी मसीहा हैं मोदी'


अहमदाबाद।। पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्मा गांधी से तुलना करके विवाद को जन्म

दे दिया था। लेकिन गुजरात के एक कलेक्टर ने चापलूसी की सारी हदों को तोड़ते हुए मोदी की तुलना भगवान राम से कर डाली है। डांग के कलेक्टर गिरीश शाह ने कहा कि मोदी गुजरात के हिंदुओं के लिए भगवान राम, मुलसमानों के लिए रहीम और ईसाइयों के लिए प्रभु ईशु की तरह हैं।
आदिवासी बहुल डांग जिले में गरीब मेले में मोदी बतौर मुख्य अतिथि आए थे। यहां पर गरीबों के बीच रुपये बांटे जा रहे था। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाऊ के मुताबिक, मुख्यमंत्री के स्वागत भाषण में कलेक्टर गिरीश शाह ने कहा कि मोदी का यहां आना डांग के लिए यह दूसरा ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा इससे पहले भगवान राम, शबरी से मिलने डांग आए थे और वह भी एक ऐतिहासिक दिन था। मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल बांधते कलेक्टर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा,'मोदी डांग जिले के लोगों के लिए भगवान राम की तरह हैं। वह भगवान हैं और गुजरात के मालिक हैं।'
इससे भी आगे बढ़ते हुए कलेक्टर ने कहा,'मोदी मुसलमानों के लिए रहीम और ईसाइयों के लिए प्रभु ईशु की तरह हैं। हमें उनपर गर्व है।' मोदी की तुलना महात्म गांधी से भी करते हुए गिरीश शाह ने कहा कि जैसे गांधी ने हमें स्वतंत्रता दिलाई वैसे ही मुख्यमंत्री जी ने हमें नया जीवन दिया। उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में राजा भेष बदलकर अपनी प्रजा का हाल जानने निकलते थे, आज गुजरात के भगवान और उनकी टीम जरूरतमंदों की मदद के लिए जगह-जगह जा रही है।
साभार - नवभारत टाइम्‍स.कॉम

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP