भारत वापस आ रही है ईस्ट इंडिया कंपनी
लंदन। भारत पर लंबे समय तक राज कर चुकी ईस्ट इंडिया कंपनी वापस भारत आ रही है, लेकिन इस बार इस कंपनी का मालिक एक भारतीय मूल का व्यक्ति होगा।
एक ब्रिटिश समाचार पत्र ने खबर दी है कि भारतीय उद्यमी संजीव मेहता ने इस कंपनी की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। वह ईस्ट इंडिया कंपनी के स्टोर्स को लंदन के पड़ोस में स्थित मेफेयर बाजार में खोलने जा रहे हैं। कंपनी का दूसरा स्टोर वर्षात में खोलने की उनकी योजना है।
इसके बाद भारत और मध्य पूर्व में भी कंपनी के स्टोर खोले जाएंगे। इसके अलावा जापानी डिपार्टमेंट स्टोर्स के साथ मिलकर वहां भी स्टोर खोले जाएंगे, रूस में कंपनी की फ्रेंचाइजी खोली जाएंगी और अंत में अमेरिका में भी कंपनी का विस्तार किया जाएगा।
साभार - सहारा समय.कॉम
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें