जम्मू-कश्मीर में सिख लड़की के ‘धर्म परिवर्तन’ पर प्रदर्शन
जम्मू: श्रीनगर में एक सिख लड़की के कथित अपहरण और धर्म परिवर्तन के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, नेशनल सिख यूथ फ्रंट, शिव सेना, डोगरा लिबरेशन फ्रंट और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने यहां प्रेस क्लब के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सिख लड़की का अपहरण किया गया और जबरन उसे मुस्लिम धर्म अपनाने को मजबूर किया गया।
श्रीनगर में नौ अक्तूबर को 20 वर्षीय सिख लड़की ने मुस्लिम युवक के साथ विवाह किया था और इसलिए उसने अपना धर्म परिवर्तन किया।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें