मिशन गोरक्षा से जुड़ेंगे रामदेव व रविशंकर

ऋषिकेश: विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगा। विजयदशमी से शुरू होने वाली इस यात्रा से योग गुरु बाबा रामदेव, अध्यात्म गुरु श्री श्री रविशंकर व रामकथा मर्मज्ञ मोरारी बापू को जोडा जाएगा। रायवाला के आरोवैली आश्रम में चार दिन तक चली संघ की बैठक के अंतिम दिन मीडिया से बातचीत में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त विजयदशमी से शुरू होने वाली विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के स्वरूप तथा उसमें संघ की भूमिका पर विचार किया गया। निर्णय लिया गया कि संघ इस यात्रा में अहम भूमिका के साथ भाग लेगा। इसका मूल उद्देश्य लोगों को उनके हक जैसे जल, जंगल, जमीन, जान और जानवर की रक्षा के लिए संदेश देना है। यात्रा में धर्म, अध्यात्म तथा योग से जुडे संत-महात्माओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघ गावों से हो रहे पलायन को लेकर खासा चिंतित है। संघ का लक्ष्य है कि जो भी विकास की योजनाएं तैयार की जाएं, वे गांवों को केंद्रित रखकर बनाई जाएं। प्रचार प्रमुख ने बताया है कि संघ की बिहार के राजगीर में होने वाली बैठक में सभी महत्वपूर्ण प्रस्ताव व निर्णय लिए जाएंगे।
साभार - जागरण .कॉम

0 टिप्पणियाँ:

Related Posts with Thumbnails

Blog Archive

  © Blogger templates The Professional Template by Ourblogtemplates.com 2008

Back to TOP