वरिष्ठ विहिप नेता ओंकार भावे नहीं रहे
नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का गुरुवार को यहां निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। भावे पिछले कुछ समय से फेफड़ों में संक्रमण से ग्रस्त थे तथा उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी थी। भावे को विहिप के रामकृष्ण पुरम स्थित केन्द्रीय कार्यालय में लाया गया था जहां गुरुवार सवेरे उनका निधन हो गया।
लोकसभा में विपक्ष के नेता लाल कृष्ण आडवाणी, भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू आदि भाजपा नेताओं ने विहिप कार्यालय जाकर भावे को श्रद्धांजलि दी। भावे पिछले 6 दशकों से संघ से जुडे थे तथा रामजन्म भूमि आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
साभार - मेरी खबर .कॉम
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें