संघ-विहिप का श्रीलंकाई तमिलों को समर्थन
नई दिल्ली। श्रीलंका के एक तमिल सांसद द्वारा वहां के सुरक्षा बलों पर हिन्दू मंदिरों पर हमला करने का आरोप लगाने के बाद भारत के दो प्रमुख हिन्दू संगठनों ने श्रीलंका के हिन्दू तमिलों को समर्थन देने की घोषणा की है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) व विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) ने तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) के सांसद एमके. शिवाजी लिंगम को बताया कि दोनों हिन्दू संगठन श्रीलंका में हिन्दू मंदिरों व उनकी संस्कृति पर हमले का विरोध करते हैं।
श्रीलंकाई सांसद ने बताया कि विहिप प्रमुख अशोक सिंहल ने उनसे यहां समूह के मुख्यालय में कहा, “आप अपने लोगों से कह सकते हैं कि हम उनके साथ हैं। हम वहां हिन्दुओं की मदद के लिए तैयार हैं। चूंकि ज्यादातर श्रीलंकाई तमिल हिन्दू हैं, लिहाजा हम उन्हें पीड़ित नहीं होने देंगे”।
शिवाजी लिंगम श्रीलंका में टीएनए के 20 सांसदों में से एक हैं। यह पार्टी संसद में तमिलों की सबसे बड़ी पार्टी है और यह लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से संबद्ध है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें